शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के बयान की आलोचना की है। सुश्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा नहीं सौंपेंगी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री प्रधान ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनादेश को अस्वीकार करना पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को कमजोर करने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी न केवल जनादेश को अस्वीकार कर रही हैं बल्कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने वाले निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों की विश्वसनीयता को भी ठेस पहुंचाने का काम कर रहीं हैं।
News On AIR | मई 6, 2026 2:29 अपराह्न
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने के टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बयान की शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आलोचना की