इक्वेडोर की विदेश मंत्री गैब्रीला सोमरफील्ड की तीन दिन की भारत यात्रा आज से शुरू हो रही है। वे विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। उसके बाद श्रीमती गैब्रीला राजघाट में गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उनका केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरीटा से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
News On AIR | अप्रैल 29, 2026 7:48 पूर्वाह्न
इक्वेडोर की विदेश मंत्री भारत दौरे पर, विदेशमंत्री सहित कई मंत्रियों से करेंगी बैठक