इक्वाडोर की विदेश मामलों की मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड कल से भारत की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार सुश्री सोमरफेल्ड कल विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर से भेंट करेंगी। इसके बाद, वे राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। सुश्री सोमरफेल्ड केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा से भी मुलाकात करेंगी।
News On AIR | अप्रैल 28, 2026 6:48 अपराह्न
इक्वाडोर की मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड बुधवार से भारत की तीन दिन की यात्रा पर