अक्टूबर 1, 2025 8:17 पूर्वाह्न | DurgaNavami

printer

देश के विभिन्न भागों में आज दुर्गा नवमी पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जा रही है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज दुर्गा नवमी मनाई जा रही है। दुर्गा नवमी जिसे महा नवमी भी कहा जाता है नवरात्रि उत्सव के नौवें और अंतिम दिन के रूप में मनाई जाती है। आज भक्त देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। भक्त इस दिन कन्या पूजन का अनुष्ठान करते हैं तथा देवी दुर्गा से आशीर्वाद और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।