अगस्त 4, 2024 11:44 पूर्वाह्न | Hezbollah | Israel | Lebanon | UK | US

printer

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

 
इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से तत्काल लेबनान छोड़ने को कहा है। लेबनान में अमरीकी दूतावास ने कहा कि हालांकि कुछ एयरलाइंस ने लेबनान में अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ उड़ानें अब भी उपलब्‍ध हैं और नागरिकों को लेबनान से निकलने के लिए जो भी उड़ान मिले उसे बुक कर लेना चाहिए।
 
क्षेत्र में संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के मद्देनजर स्वीडन ने बैरूत में सबसे पहले अपना दूतावास बंद किया। कल उसने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने का आग्रह किया था।