दूरदर्शन ने नई दिल्ली में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद – आईसीसीआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य आईसीसीआर द्वारा उपलब्ध कराई गई सांस्कृतिक सामग्री की व्यापक पहुंच बढ़ाने के लिए दूरदर्शन (प्रसार भारती) के व्यापक टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल नेटवर्क का लाभ उठाना है। मंत्रालय ने कहा कि इस समौता ज्ञापन के तहत, आईसीसीआर सांस्कृतिक सामग्री और प्रदर्शन उपलब्ध कराएगा, जबकि दूरदर्शन टेलीविजन चैनलों, रेडियो नेटवर्क, ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर उनका प्रसारण और प्रसार करेगा। मंत्रालय ने यह भी बताया कि समझौते की एक प्रमुख विशेषता डिजिटल अधिकारों सहित सामग्री अधिकारों का संयुक्त स्वामित्व है, जिससे दोनों संगठन दीर्घकालिक उपयोग के लिए सामग्री का संग्रह और प्रसार कर सकेंगे। यह समझौता तीन साल की अवधि के लिए लागू रहेगा, जिसमें आपसी सहमति से विस्तार का प्रावधान है।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 7:59 अपराह्न | Doordarshan and ICCR
दूरदर्शन और आईसीसीआर ने सांस्कृतिक सामग्री के प्रसार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए