अमरीका और वेनेजुएला के बीच सात वर्ष के अंतराल के बाद सीधी वाणिज्यिक उड़ानें फिर से शुरू हो गईं हैं। यह दोनों देशों के बीच विमानन संबंधों की महत्वपूर्ण बहाली का संकेत है।
अमरीकी एयरलाइंस का एक विमान कल मयामी से कराकस पहुंची। 2019 में अमरीका ने बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा चिंताओं के बीच वेनेजुएला के लिए यात्री और मालवाहक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
अमरीकी अधिकारियों ने कहा कि विमानन सुरक्षा स्थितियों में सुधार के बाद उड़ानें फिर से शुरू हुई हैं। इस कदम को अधिकारियों ने आर्थिक और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने वाला बताया है।