दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में वोकेशनल और समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वोकेशनल शिक्षकों को पहले 20 हजार से 23 हजार रुपये के बीच वेतन मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 38 हजार 100 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान शिक्षकों का वेतन 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार 420 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि यह निर्णय केवल शिक्षकों के लिए आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और कठिन परिश्रम का सम्मान है। अब समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों को प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षकों के समान वेतन मिलेगा, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा।