अप्रैल 29, 2026 10:17 अपराह्न

printer

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पहली बार सांसदों के सवालों के घेरे में

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को अमरीका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार सांसदों के प्रश्‍नों का सामना करना पड़ रहा है। डेमोक्रेट्स ने आरोप लगाया है कि इस युद्ध को कांग्रेस की मंजूरी के बिना शुरु किया गया है। आज प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष सुनवाई प्रशासन के 2027 के सैन्य बजट प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है। इससे रक्षा खर्च बढ़कर डेढ़ ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा। पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन अधिक ड्रोन, मिसाइल रक्षा प्रणालियों और युद्धपोतों की आवश्यकता की माँग पर चर्चा कर सकते हैं।

इस बीच, युद्ध समाप्त करने की वार्ता विफल होने की कगार पर है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, तेहरान की समझौता करने में असमर्थता की आलोचना की है और होर्मुज जल-डमरू-मध्य के आसपास तनाव से जुड़ी पिछली धमकियों का हवाला दिया है। ईरान पर उनकी नवीनतम टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब अमरीका तेहरान पर एक सख्त गैर-परमाणु समझौते को स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहा है।