अप्रैल 28, 2026 7:11 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिश्केक में किर्गिज़िस्तान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बिश्‍केक में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षामंत्रियों की बैठक से अलग किर्गिज्‍स्‍तान के रक्षामंत्री मेजर जनरल मुकमबेतोव रूस्‍लान से मुलाकात की। श्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि बैठक रचनात्‍मक रही।

उन्‍होंने कहा कि भारत और किर्गिज्‍स्‍तान रणनीतिक साझेदार हैं तथा लोकतंत्र, विकास, संस्‍कृति और समृद्ध विरासत के प्रति दोनों देशों के साझा मूल्‍य हैं। श्री सिंह ने कहा कि भारत किर्गिज्‍स्‍तान के साथ अपनी साझेदारी को उच्‍च प्राथमिकता देता है। विभिन्‍न क्षेत्रों में दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग संबंध हैं और रक्षा सहयोग इनमें महत्‍वपूर्ण स्‍तम्‍भ है।

श्री राजनाथ सिंह ने बेलारूस के रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर मुख्‍यरूप से बातचीत हुई।