मई 7, 2026 12:02 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं का साहस और समर्पण लगातार राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।

 रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेनाओं की कार्रवाई ने सटीक रणनीति, तीनों सेनाओं के बेहतरीन तालमेल और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया, जो आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नई मिसाल है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तैयारी का मजबूत प्रतीक है, जो दिखाता है कि भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौती का निर्णायक जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश की बढ़ती सैन्य क्षमता और मजबूती का भी प्रमाण है।