अप्रैल 30, 2026 1:35 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की। दोनो नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बदलते सुरक्षा परिदृश्य में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।इससे पहले इटली के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय समर-स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।