क्यूबा ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य धमकियों की कड़ी निंदा की है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने कहा कि ट्रंप की क्यूबा के खिलाफ सैन्य आक्रामकता की धमकी खतरनाक संकेत है। उन्होंने क्यूबा की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया।
क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज़ ने भी कहा कि ट्रंप की सैन्य हमले की स्पष्ट और प्रत्यक्ष धमकी ने क्यूबा के खिलाफ आक्रामकता को खतरनाक स्तर तक बढ़ा दिया है।
फ्लोरिडा में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष के बाद अमरीका क्यूबा पर नियंत्रण कर लेगा। क्यूबा ने इन धमकियों को अमरीकी सरकार की एकतरफा दंडात्मक कार्रवाई बताते हुए खारिज कर दिया। क्यूबा ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और सामूहिक दंड के समान है।