अप्रैल 30, 2026 12:46 अपराह्न

printer

नियमों का पालन करने वाले देशों पर परमाणु तकनीक पर अनुचित प्रतिबंध नहीं होने चाहिए: राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित 11वें परमाणु अप्रसार संधि- एनपीटी समीक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति और एनपीटी के संरक्षक के रूप में रूस संधि के अनुरूप कड़ाई से पालन करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बीच, परमाणु-हथियार-मुक्त विश्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी देशों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

रूस ने कहा है कि जो देश नियमों का पालन कर रहे हैं, उन पर परमाणु तकनीक हासिल करने के लिए कोई अनुचित प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए। पुतिन ने कहा कि परमाणु-हथियार मुक्त दुनिया के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए मजबूत वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया है। इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरेश ने एनपीटी को सक्रिय करने के लिए नए सिरे से प्रयास करने का आह्वान किया। 27 अप्रैल से शुरू हुआ यह सम्मेलन 22 मई तक चलेगा।