केरलम में सरकार गठन पर विचार विमर्श के लिये कल नई दिल्ली में कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी, केरलम प्रभारी महासचिव दीपा दासमुंशी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल और राज्य के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और वी.डी. सतीशन शामिल थे। पार्टी ने कहा कि केरलम के नये मुख्यमंत्री के बारे में अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का होगा और जल्दी ही नाम की घोषणा कर दी जायेगी।
News On AIR | मई 10, 2026 6:50 पूर्वाह्न
केरलम में सरकार गठन पर कांग्रेस नेताओं की बैठक