मई 5, 2026 4:23 अपराह्न

printer

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में हितधारक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में दूरसंचार अनुसंधान मानकीकरण और नवाचार समिति की हितधारक सलाहकार समिति की  बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंधिया ने बताया कि बैठक में कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क्स – सीपीआर के प्रमुख उपयोगों और उनके अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा कि ये नेटवर्क नागरिकों और उद्यमों दोनों के लिए अधिक विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान कर, नवाचार को बढ़ावा और डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत कर सकते हैं।

संचार मंत्री ने कहा कि इस दौरान उद्योग जगत द्वारा संचालित स्मार्ट इंटेलिजेंट विलेज परियोजना और दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम पहल के साथ इसके संभावित तालमेल पर भी चर्चा हुई।