मई 9, 2026 10:05 अपराह्न

printer

कोलंबो: भारतीय उच्चायोग ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर किया प्रदर्शनी का आयोजन

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए अभियान के दौरान नष्ट किए गए प्रमुख आतंकवादी ढांचों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। ये तस्वीरें ऑपरेशन सिंदूर का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई एक निर्णायक, सुनियोजित और सटीक कार्रवाई थी

कोलंबो के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने किया। उद्घाटन समारोह में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य और श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल (आईओटी) समुदाय के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्मित “ऑपरेशन सिंदूर का एक वर्ष” नामक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। प्रदर्शनी में आए दर्शकों ने आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प को दोहराया और भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित की।