अप्रैल 20, 2026 10:05 अपराह्न | Chief of Defence Staff General Anil Chauhan

printer

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान लंदन में तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर

भारत और ब्रिटेन ने अपनी रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर लंदन में हैं। किसी भारतीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ द्वारा ब्रिटेन का यह पहला ऐसा दौरा है। इस दौरे के अंतर्गत दोनों देशों के बीच पांचवीं उच्च स्तरीय सैन्य बैठकें हो रही हैं, जो बढ़ते रणनीतिक समन्वय को दर्शाती है। वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा, खुफिया जानकारी साझा करने, रक्षा औद्योगिक सहयोग और संयुक्त सैन्य अभ्यासों सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।

यह दौरा भविष्य के लिए तैयार रक्षा साझेदारी बनाने और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिवेश में रणनीतिक संबंधों को गहरा करने के लिए भारत और ब्रिटेन की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।