अप्रैल 14, 2026 6:03 अपराह्न

printer

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने अम्‍बेडकर जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सर्वोच्च न्यायालय के अन्‍य न्यायाधीशों ने आज सर्वोच्च न्यायालय परिसर में बाबासाहेब अम्‍बेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया से बात करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि श्री आम्‍बेडकर ने देश को एक व्यापक संविधान दिया, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना था।