नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें मछुआरा समुदायों के कल्याण और विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। कल श्रीकाकुलम जिले के एर्रामुक्कम में श्री नायडु ने कोल इंडिया लिमिटेड की सामाजिक दायित्व निधि से मत्स्य सागरमाला कार्यक्रम के तहत स्थापित सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मछुआरों की समस्याओं को समझा था और उन्हें दूर करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मत्स्य सागरमाला कार्यक्रम के तहत मछुआरों के गांवों में सौर लाइटें लगाने का निर्णय लिया है।
श्री नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से हर महीने की पहली तारीख को पेंशन वितरित की जा रही है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और विधवाओं को खुशी मिल रही है।