मई 9, 2026 9:30 अपराह्न

printer

सीबीएसई और एम्स ने की प्रोजेक्ट ‘मेट’ के दूसरे चरण की शुरुआत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आज दिल्ली में प्रोजेक्ट मेट के दूसरे चरण की शुरुआत की। यह पहल किशोर विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्‍कूलों में स्वास्थ्य संबंधी मॉड्यूल, सहकर्मी सहायता गतिविधियां और अभिभावक सहभागिता कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 60 से अधिक सीबीएसई स्कूल शामिल हुए हैं।