मई 12, 2026 12:49 अपराह्न

printer

सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई ने संभाली

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। राज्य पुलिस की सिफारिश पर एजेंसी ने आज आधिकारिक रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि कोलकाता जोन के संयुक्त निदेशक की देखरेख में एक विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा। वहीं, राज्य पुलिस एजेंसी कों केस डायरी सौंपने की तैयारी कर रही है। सीबीआई की एक टीम आज मध्यग्राम पुलिस स्टेशन जाकर घटनास्थल का मुआयना कर सकती है।