मई 5, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

सीबीआई ने वांछित भगोड़े मोहम्मद नवाज़ कक्कट इस्माइल को यूएई से भारत लाया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मोहम्मद नवाज़ कक्कट इस्माइल को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने में सफलता हासिल की है। 
 
सीबीआई ने एक बयान में कहा कि जबरन वसूली, धोखाधड़ी, गबन, और जालसाजी के आरोपो में दिल्‍ली पुलिस को नवाज़ कक्कट इस्माइल की तलाश थी।
 
दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर, सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से नवाज़ कक्कट इस्माइल के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। जिसके बाद संयुक्‍त अरब अमीरात में अधिकारियों ने उसे खोजकर गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने नवाज़ कक्कट इस्माइल को कल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया।