मई 2, 2026 7:44 अपराह्न

printer

सीबीआई ने यूएई से रेड कॉर्नर नोटिस के तहत वांछित मलेश पारेख को भारत लाने में सफलता हासिल की

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो – सीबीआई ने संयुक्त अरब अमीरात से रेड कार्नर नोटिस के अंतर्गत वांछित कमलेश पारेख को भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता प्राप्त की है। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि पारेख बड़े पैमाने पर बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। इस मामले में भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के एक समूह को कई सौ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 
 
सीबीआई ने कहा कि मंत्रालयों और जांच एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से हाल के वर्षों में इंटरपोल के जरिये डेढ सौ से अधिक अपराधियों को भारत लाया गया है।