खेल

जुलाई 30, 2024 1:58 अपराह्न

views 30

भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिता के 83वें संस्करण की मेजबानी करेगा श्रीलंका

श्रीलंका तीन अगस्त को प्रतिष्ठित मद्रास-कोलंबो रेगाटा के 83वें संस्करण की मेजबानी करेगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिता है। इसमें मद्रास बोट क्लब और कोलंबो रोइंग क्लब के प्रतिभागी अपनी रोइंग कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में गणमान्य व्यक्तियों, खेल प्रेमियों और क्लब के सदस्य...

जुलाई 30, 2024 2:08 अपराह्न

views 46

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज

  श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया भारतीय समयानुसार आज शाम सात बजे तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेलेगी। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का लक्ष्य अब अंतिम मैच जीतकर 3-0 से जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करना है। इस मैच के...

जुलाई 30, 2024 10:27 पूर्वाह्न

views 169

अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बनीं जिया राय

जिया राय अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बन गई हैं। 16 वर्षीय दिव्यांग जिया ने 28 से 29 जुलाई के बीच इंग्लैंड के एबॉट्स क्लिफ से फ्रांस के पॉइंट डे ला कोर्टे-ड्यून तक 34 किमी की दूरी 17 घंटे 25 मिनट में तय की। दिव्यांग होने के बावजूद ...

जुलाई 29, 2024 12:50 अपराह्न

views 25

पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन के ग्रुप सी के दूसरे दौर का मैच किया गया रद्द

पेरिस ओलंपिक में, सात्विकसाईराज और चिराग की भारतीय जोड़ी का जर्मनी के मार्विन सेडेल और मार्क लैम्सफस के खिलाफ बैडमिंटन के ग्रुप सी के दूसरे दौर का मैच मार्क के घुटने की चोट के कारण आज रद्द कर दिया गया।  विश्व बैडमिंटन परिसंघ के बयान के अनुसार, मार्क लैम्सफस ने ओलिम्पिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता ...

जुलाई 28, 2024 9:24 अपराह्न

views 26

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र ओलिम्पिक्स संघ के अध्यक्ष अजीत पवार ने निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी है

  उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र ओलिम्पिक्स संघ के अध्यक्ष अजीत पवार ने पेरिस ओलिम्पिक्स में देश के लिए पहला कांस्य पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री  पवार ने कहा कि पूरे देश को अर्जुन की तरह लक्ष्य भेदने वाली अपनी शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर पर गर्व है। उन्होंने इस ...

जुलाई 28, 2024 9:14 अपराह्न

views 21

आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल एस अब्‍दुल नजीर ने मनु भाकर को बधाई दी है

  आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल एस अब्‍दुल नजीर ने पेरिस ओलंपिक की दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रचने और भारत को पहला पदक दिलाने पर मनु भाकर को बधाई दी है। राज्‍यपाल ने कहा मनु भाकर ने अपनी इस उपलब्‍धि से देश और देशवासियों का गौरव बढाया है। उन्‍होंने कामना की कि मनु भविष्‍य ...

जुलाई 28, 2024 8:58 अपराह्न

views 25

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मनु भाकर को बधाई दी है

  केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलिम्पिक्स 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के लिए पहला कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है। 

जुलाई 28, 2024 5:52 अपराह्न

views 21

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनु भाकर को बधाई दी है

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलिम्पिक्स 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे निशानेबाजी स्पर्धा में ओलिम्पिक पदक जीतने वाली पहली भ...

जुलाई 28, 2024 5:00 अपराह्न

views 36

मनु भाकर निशानेबाजी में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं

  पेरिस ओलिंपिक के दूसरे दिन भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर निशानेबाजी में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाडी बन गई हैं। उन्‍होंने दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में दो सौ 21 दशमलव सात अंक के साथ कांस्‍य...

जुलाई 28, 2024 4:44 अपराह्न

views 17

मनु भाकर ने दिलाया पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक

  पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक मनु भाकर ने दिलाया है। आज दस मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में उन्‍होंने दो सौ 21 दशमलव सात अंक के साथ कांस्‍य पदक अपने नाम किया। मनु निशानेबाजी में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाडी हैं। निशानेबाजी में भारत को 12 साल बाद पदक मिला है।