अप्रैल 25, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

अमरीका में मृत्युदंड के लिए फायरिंग स्क्वॉड को मंजूरी दी गई

अमरीका में पहली बार, केंद्रीय स्तर पर मृत्युदंड पर तेज़ी से अमल के लिए सज़ायाफ़्ता को गोली मारने का निर्णय लिया गया है। ट्रंप प्रशासन मौत की सजा के लिए पेंटोबार्बिटल वाले इंजेक्शन के उपयोग को भी दोबारा मान्यता देने जा रहा है। बाइडेन प्रशासन ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।
 
फिलहाल, अमरीका में पांच राज्यों में ही फायरिंग स्क्वाड के उपयोग की अनुमति है। इनमें इडाहो, मिसिसिपी, ओक्लाहोमा, दक्षिण कैरोलिना और यूटा शामिल हैं।