खेल

दिसम्बर 24, 2024 2:19 अपराह्न

views 15

महिला क्रिकेट: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मैच वडोदरा में जारी

  वडोदरा में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत की महिला टीम ने ताजा समाचार मिलने तक 10.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 72 रन बना लिए हैं।    इससे पहले, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

दिसम्बर 24, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 15

67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

  भोपाल में 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने धनुष श्रीकांत को हराकर 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब था। इस श्रेणी में धनुष श्रीकांत को रजत पदक मिला। यश वर्धन ने रुद्रांक्ष पाटिल को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुषों के जू...

दिसम्बर 24, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 13

एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के साईराज परदेशी ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते

  कतर की राजधानी दोहा में एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के साईराज परदेशी ने कल एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उन्होंने ये पदक स्नैच, क्लीन और जर्क श्रेणियों में जीते। उन्होंने पुरुषों के 81 किलोग्राम वर्ग का यह खिताब जीतने के दौरान अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया।   साईरा...

दिसम्बर 24, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 16

सीनियर राष्‍ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: पुरूष सिंगल्स सेमीफाइनल में एम. रघु ने सतीश कुमार के. को हराया

    सीनियर राष्‍ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में एम. रघु ने कल गुवाहाटी मास्‍टर्स के विजेता सतीश कुमार के. को हरा दिया। उन्‍होंने पुरूष सिंगल्स सेमीफाइनल में सतीश को 21-17, 21-17 से हराया। फाइनल में रघु का मुकाबला मिथुन मंजुनाथ से होगा। मंजुनाथ ने रौनक चौहान को सेमीफाइनल में 21-15, 21-13 से हराया।    म...

दिसम्बर 24, 2024 7:27 पूर्वाह्न

views 21

महिला क्रिकेट: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मैच आज

    महिला क्रिकेट में तीन मैचों की आईसीसी चैंपियनशिप श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम का सामना आज वेस्‍टइंडीज से होगा। यह मैच वडोदरा के कोटाम्‍बी स्‍टेडियम में डेढ़ बजे से खेला जाएगा।   इससे पहले रविवार को इसी स्‍टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 211 रनों से हर...

दिसम्बर 23, 2024 10:12 अपराह्न

views 12

‘रग्बी इंडिया’ ने अगले साल से 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ रग्बी प्रीमियर लीग शुरू करने की घोषणा की

‘रग्बी इंडिया’ ने अगले साल से 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ रग्बी प्रीमियर लीग- आर पी एल शुरू करने की घोषणा की। देश में रग्बी की नियामक संस्था ने इस लीग के लिए जी एम आर स्पोर्ट्स के साथ 10 साल की रणनीतिक साझेदारी की है। यह दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित रग्बी लीग होगी।

दिसम्बर 23, 2024 10:10 अपराह्न

views 15

जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में भारत का जलवा, नुसरत फातिमा ने देश के लिए जीता रजत पदक

कारगिल के संकू की नुसरत फातिमा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 18 से 22 दिसंबर तक अबू धाबी में आयोजित 5वीं जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 58 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन वैश्विक लड़ाकू खेलों में भारत के बढ़ते कद को रेखांकित करता है।...

दिसम्बर 23, 2024 8:24 अपराह्न

views 12

महिला-क्रिकेट की तीन-मैचों की श्रृंखला के दूसरे अंतर्राष्‍ट्रीय-मैच में सोमवार को वेस्टइंडीज से खेलेगा भारत

भारत कल वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में महिला क्रिकेट की तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे अंतर्राष्‍ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज से खेलेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ बजे शुरू होगा।       भारत ने कल खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में वेस्‍टइंडीज को 211 रनों से हराया था।        नवी मुंबई में वेस्ट...

दिसम्बर 23, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 13

स्मृति मंधाना ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया

भारत सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कल शाम वडोदरा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में 91 रन बनाये और महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का नया किर्तीमान हासिल किया। मंधाना के वर्ष 2024 में सभी प्रारूपों में 1602 रन हो गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वा...

दिसम्बर 23, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 16

ब्राजील के जोआओ फोंसेका ने जेद्दा में नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्‍स टेनिस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया

ब्राजील के जोआओ फोंसेका ने सऊदी अरब के जेद्दा में नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्‍स टेनिस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। फोंसेका ने चार सेट के मुकाबले में अमेरिका के लर्नर टीएन को 2-4, 4-3, 4-0, 4-2 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली है।   18 वर्षीय फोंसेका इस वर्ष टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के प्...