क्षेत्रीय

अक्टूबर 29, 2024 8:50 अपराह्न

views 25

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के बारे में कांग्रेस के सभी आरोप निराधारः निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के बारे में कांग्रेस के सभी आरोप निराधार है। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में आयोग ने कांग्रेस और अन्‍य राजनीतिक दलों को सावधान किया है कि वे चुनाव और मतगणना जैसे संवेदनशील मामलों में बेतुके और सनसनीखेज आरोप लगाने ...

अक्टूबर 29, 2024 8:34 अपराह्न

views 8

पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन

पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कल नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। कुल 43 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। राज्‍य में हरोआ, मदारीहाट, मेदिनीपुर, नैहाटी, सीताई और तालडांगरा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा।  

अक्टूबर 29, 2024 7:03 अपराह्न

views 15

दिल्ली में दिवाली पर आग से होने वाली घटनाओं के मद्देनज़र प्रमुख अस्पतालों में विशेष प्रबंध किये गए

    दिवाली पर आग से होने वाली घटनाओं और मरीजों के उपचार को ध्यान में रखते हुए राजधानी के प्रमुख अस्पतालों में विशेष प्रबंध किये गए हैं। आग हादसे के मरीजों के इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया-आरएमएल अस्पताल में आपातकालीन वार्ड तैयार किया गया है।   वहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स नई ...

अक्टूबर 29, 2024 8:22 अपराह्न

views 15

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज श्रीनगर में 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोगों में एकता की भावना गहराई से पाई जाती है। 'रन फॉर यूनिटी' में स्थानीय युवाओं और सुरक्षा कर्मियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।...

अक्टूबर 29, 2024 6:08 अपराह्न

views 15

जम्‍मू-कश्‍मीरः ऊधमपुर जिले में गड्ढे में गिरी यात्री-बस, 30 घायल

जम्‍मू-कश्‍मीर के ऊधमपुर जिले में यात्रियों से भरी एक निजी मिनी बस के गड्ढे में गिरने के कारण 30 यात्री घायल हुए। यात्रियों में अधिकतर नर्सिंग कॉलेज के छात्र थे। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने खबर दी है कि मिनी बस सालमाडी से ऊधमपुर जा रही थी और तीसरे पहर  फार्मा गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्‍त हुई।   अ...

अक्टूबर 29, 2024 6:05 अपराह्न

views 18

जम्‍मू के कनवेंशन सेंटर में दो चरणों में रोजगार मेले का आयोजन किया गया

जम्‍मू के कनवेंशन सेंटर में आज लोगों को रोजगार उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से दो चरणों में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जहां 105 उम्‍मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इन सभी को डाकखानों और भारतीय रेल में नियुक्ति दी गई है।   आकाशवाणी जम्‍मू के संवाददाता ने खबर दी है कि इसके लिए नवनियुक्‍त लो...

अक्टूबर 29, 2024 5:32 अपराह्न

views 21

दीपोत्सव के अवसर पर हज़ारों दीयों से जगमगाएगा अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर

भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव होने जा रहा है। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि दिवाली के अवसर पर अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर हजारों दीयों से जगमगाएगा। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों से इस अवसर पर अपने घरों में दीपक जलाकर ख‍...

अक्टूबर 29, 2024 5:20 अपराह्न

views 19

ईडी ने मुंबई और गुजरात के कच्‍छ के आठ स्‍थानों पर जांच की

प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई और गुजरात के कच्‍छ के आठ स्‍थानों पर जांच की। निदेशालय ने एक निजी कंपनी द्वारा क्रिकेट मैचों के गैर-कानूनी ब्रॉडकांस्टिंग और ऑनलाइन बैटिंग जैसी गतिविधियों के बारे में जांच-पडताल की। तलाशी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय द्वारा चार करोड़ रुपये लागत की संपत्तियां जब्‍त की गई हैं।...

अक्टूबर 29, 2024 8:25 अपराह्न

views 11

राजस्थानः सीकर ज़िले में हुई सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

राजस्थान के सीकर जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब यात्रियों से भरी एक निजी बस सालासर से नवलगढ़ जा रही थी। बस के ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह लक्ष्मणगढ़ में एक पुलिया से टकरा गई।   सीकर के महानिरीक्षक सत्‍य...

अक्टूबर 29, 2024 5:15 अपराह्न

views 17

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन को अखंडता का प्रतीक बताया

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन को अखंडता का प्रतीक बताया है। उन्होने 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर अहमदाबाद में 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन को हरी झंडी दिखाई।   मुख्यमंत्री ने कहा कि रन फॉर यूनिटी लौह पुरुष सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है। सरदार पटेल की जयंती के...