क्षेत्रीय

नवम्बर 29, 2024 8:58 अपराह्न

views 17

दिल्ली में शाम 7 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 334

दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज शाम 7 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्यू.आई. 334 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के बवाना में 415, अलीपुर में 351, विवेक विहार में 368 और नजफगढ़ में 326 ए.क्यू.आई. दर्ज किया गया।

नवम्बर 29, 2024 8:49 अपराह्न

views 16

प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने चंडीगढ़ में दूरदर्शन और आकाशवाणी केन्द्र का किया दौरा

प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने आज चंडीगढ़ में दूरदर्शन और आकाशवाणी का दौरा किया। उन्होंने दोनों मीडिया संगठनों के कामकाज की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। श्री सहगल ने आकाशवाणी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। आकाशवाणी समा...

नवम्बर 29, 2024 7:40 अपराह्न

views 15

देश एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा: मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि देश एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा। वे आज रियासी जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उपराज्यपाल ने आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग से अपनी जिम...

नवम्बर 29, 2024 7:21 अपराह्न

views 11

नागालैंड में हॉर्नबिल त्‍योहार 2024 के 25वें संस्करण की तैयारियां जोरों पर

नागालैंड में हॉर्नबिल त्‍योहार 2024 के 25वें संस्करण की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संस्करण का उद्घाटन समारोह एक दिसंबर को होगा। नागालैंड पूरी दुनिया से आने वाले आगंतुकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस त्‍योहार में नागालैंड की सांस्कृतिक जीवंतता का एक असाधारण प्रदर्शन दिखाई देगा। पर्यटन मंत्री टे...

नवम्बर 29, 2024 7:21 अपराह्न

views 11

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘शून्यता’ नामक चित्रकला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘शून्यता’ नामक चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में चित्रों का संग्रह है जो असार और शून्यता के विचारों पर केंद्रित है।  प्रदर्शनी के लिए शून्यता नाम बौद्ध दर्शन को दर्शाने के लिये लिया गया है। इस प्रदर्...

नवम्बर 29, 2024 6:49 अपराह्न

views 14

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है, इसका औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक- एक्यूआई आज शाम 5 बजे तक 331 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों ने 400 एक्यूआई स्तर तक पहुंच गया। दिल्ली के बवाना में एक्यूआई 426, बुराड़ी में 425, मुंडका में 406,...

नवम्बर 29, 2024 6:15 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के गोंदिया में हुई बस दुर्घटना में मृत लोगों पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के गोंदिया में हुई बस दुर्घटना में मृत लोगों पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्‍त की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन...

नवम्बर 29, 2024 6:11 अपराह्न

views 21

सिक्किम को हॉर्नबिल त्‍योहार 2024 के लिए भागीदार राज्य किया गया घोषित

सिक्किम को हॉर्नबिल त्‍योहार 2024 के लिए भागीदार राज्य घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग ने आज सुबह गंगटोक से सिक्किम के प्रतिनिधिमंडल को नागालैंड के लिए औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हॉर्नबिल त्‍योहार एक वार्षिक आयोजन है। इसका उद्देश्य नागा जनजातियों की सांस्कृतिक वि...

नवम्बर 29, 2024 4:38 अपराह्न

views 15

मेघालय में आज से दो दिवसीय मे-गोंग महोत्सव 2024 शुरू

मेघालय में आज से दो दिवसीय मे-गोंग महोत्सव 2024 शुरू हो गया है। गारो हिल्स में बहुतायत खिलने वाले मे-गोंग फूल के नाम पर यह त्योहार संगीत, लोक नृत्य, स्वदेशी खेल, हथकरघा और हस्तशिल्प, तथा व्यंजनों सहित गारो संस्कृति का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, कलाकारों, पर्यटकों और कारीगरों क...

नवम्बर 29, 2024 4:40 अपराह्न

views 147

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुई दुर्घटना में दस लोगों की मृत्‍यु, लगभग 30 लोग घायल

महाराष्ट्र में गोंदिया जिले में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। भंडारा से गोंदिया जा रही राज्य परिवहन की बस बिन्द्रावन टोला गांव के पास अनियंत्रित होने कारण पलट गई। घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल ले जाया गया। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर श...