क्षेत्रीय

फ़रवरी 25, 2025 7:58 पूर्वाह्न

views 13

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आज समापन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आज समापन होगा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

फ़रवरी 25, 2025 7:48 पूर्वाह्न

views 16

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में सरस आजीविका मेले का करेंगे औपचारिक उद्घाटन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में सरस आजीविका मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस मेले का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को उनकी आजीविका और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में सहायता करना है। यह प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2025 का 5वां संस्करण है, जिसे ग्रामीण ...

फ़रवरी 25, 2025 1:14 अपराह्न

views 20

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन राज्‍यों के पांच दिनों के दौरे पर जाएंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन राज्‍यों के पांच दिनों के दौरे पर जाएंगी। वे एक मार्च तक बिहार, मध्‍य प्रदेश और गुजरात की यात्रा पर रहेंगी। पहले दिन आज बिहार के पटना में राष्‍ट्रपति पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्‍दी समारोह में भाग लेंगी। दूसरे दिन कल राष्‍ट्रपति मध्‍य प्रदेश में छतरपुर के गढ़ा में बाग...

फ़रवरी 25, 2025 7:44 पूर्वाह्न

views 19

जम्मू-कश्मीर: सरकार ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जम्मू स्थित प्रवासी और प्रधानमंत्री पैकेज कर्मचारियों के लिए अवकाश की स्‍वीकृति दी

जम्मू-कश्मीर में, सरकार ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जम्मू स्थित प्रवासी और प्रधानमंत्री पैकेज कर्मचारियों के लिए चार दिन के विशेष आकस्मिक अवकाश की स्‍वीकृति दी है। सरकार के आदेश के अनुसार, प्रशासन ने कश्मीर घाटी में काम करने वाले कर्मचारियों को यह छुट्टी दी है। यह अवकाश 25, 27 और 28 फरवरी तथा पह...

फ़रवरी 25, 2025 7:43 पूर्वाह्न

views 572

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव सात वर्ष के बाद इस वर्ष अप्रैल-मई में होने की संभावना

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव सात वर्ष के बाद इस वर्ष अप्रैल-मई में होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए आवश्यक चुनाव सामग्री की खरीद शुरू कर दी है। इससे पता चलता है कि तैयारी पूरे जोरों पर हैं। इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची 20 जनवरी को प्रकाशित की गई थी। चुनाव कराने के लिए लगभग...

फ़रवरी 25, 2025 7:43 पूर्वाह्न

views 82

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ का आधिकारिक समापन कल महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर होगा

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ का आधिकारिक समापन कल महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर होगा। प्रशासन ने इसे दिव्य और भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई पहल की गई हैं।

फ़रवरी 25, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 16

प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी में एडवांटेज असम के दूसरे चरण में निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुवाहाटी में एडवांटेज असम के दूसरे चरण में निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र का उद्घाटन करेंगे। दो दिन के शिखर सम्मेलन में एक उद्घाटन सत्र, सात मंत्रिस्तरीय सत्र और 14 विषयगत सत्र शामिल हैं। इसमें औद्योगिक विकास, वैश्विक व्यापार साझेदारी और असम के जीवं...

फ़रवरी 24, 2025 8:37 अपराह्न

views 84

महाकुंभः त्रिवेणी संगम पर आज शाम 6 बजे तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई

प्रयागराज में महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर आज शाम 6 बजे तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर रोज इस महाकुंभ में शामिल होने आ रहे हैं।   हमारे संवाददाता ने बताया कि अब तक 62 करोड़ 6 लाख श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं, जिनमें कई ...

फ़रवरी 24, 2025 8:11 अपराह्न

views 15

तमिलनाडु में धर्मपुरी जिले के चिन्ना मुरुक्कमपट्टी में हुए एक विस्‍फोट में तीन महिलाओं की मृत्‍यु

तमिलनाडु में धर्मपुरी जिले के चिन्ना मुरुक्कमपट्टी में हुए एक विस्‍फोट में तीन महिलाओं की मृत्‍यु हो गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह विस्‍फोट एक गोदाम में हुआ, जहां ज्‍वलनशील सामग्री रखी हुई थी।   पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विस्‍फोट के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

फ़रवरी 24, 2025 8:58 अपराह्न

views 17

दुनिया की हर रसोई में हो एक भारतीय-व्यंजनः नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया की हर रसोई में भारतीय किसान द्वारा उत्‍पादित कम से कम एक व्यंजन अवश्य शामिल करने की उनकी परिकल्‍पना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कृषि उत्पादों के निर्यात, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।   श्री मोदी नौ क...