क्षेत्रीय

मार्च 12, 2025 1:33 अपराह्न

views 12

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी

दिल्ली पुलिस की अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से देश में घुसे 12 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद किए गए।

मार्च 11, 2025 9:26 अपराह्न

views 24

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 हेली सेवाओं का शुभारंभ किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से वर्चुअली माध्‍यम से चार हेली सेवाओं का शुभारंभ किया। ये सेवाएं देहरादून को नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी से जोड़ेंगी, साथ ही हल्द्वानी और बागेश्वर के बीच हवाई संपर्क भी स्थापित करेंगी।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत...

मार्च 11, 2025 9:25 अपराह्न

views 15

अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, दिल्ली सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आज यमुना नदी पर पर्यावरण के अनुकूल यात्री नौका सेवाएं-फेरी संचालित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, दिल्ली सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आज यमुना नदी पर पर्यावरण के अनुकूल यात्री नौका सेवाएं-फेरी संचालित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस अवसर पर नई दिल्‍ली में कहा कि सरकार, दिल्ली को एक अद्विती...

मार्च 11, 2025 8:43 अपराह्न

views 74

पश्चिम बंगाल-भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्‍ली में चुनाव आयोग से राज्य की मतदाता-सूची में संशोधन की मांग की

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी-भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्‍ली में चुनाव आयोग से राज्य की मतदाता सूची में संशोधन करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार और पार्टी नेता अमित मालवीय, समिक भट्टाचार्य तथा ओम पाठक शामिल थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में भ...

मार्च 11, 2025 8:40 अपराह्न

views 19

ओडिशा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच भिड़त

ओडिशा विधानसभा में आज उस समय अफरातफरी मच गई, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के सदस्य सदन के बीचोबीच आपस में भिड़ गए। सदन में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब वरिष्ठ भाजपा विधायक जयनारायण मिश्रा कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति की ओर बढ़े।   बाद में पत्रकारों से बात क...

मार्च 11, 2025 8:35 अपराह्न

views 9

जम्मू-कश्मीरः मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिहाड़ी मजदूरों के नियमितीकरण का रोडमैप तैयार करने के लिए समिति के गठन की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज दिहाड़ी मजदूरों के नियमितीकरण का रोडमैप तैयार करने के लिए समिति के गठन की घोषणा की। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे।   इस समिति के सदस्‍यों में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के ...

मार्च 11, 2025 7:19 अपराह्न

views 10

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्‍य रहने का अनुमान है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्स...

मार्च 11, 2025 6:33 अपराह्न

views 22

दिल्ली के आनंद विहार के पास एक झुग्गी बस्ती में आज तड़के आग लगने से तीन लोगों की मौत

दिल्ली के आनंद विहार के पास एक झुग्गी बस्ती में आज तड़के आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह 2 बजकर पंद्रह मिनट पर हुई। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग ने तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा और लगभग 2 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।   दिल्ली की मुख्यमंत्...

मार्च 11, 2025 6:31 अपराह्न

views 13

होली के दिन शुक्रवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी

होली के दिन शुक्रवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली मेट्रो के अनुसार होली के दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

मार्च 11, 2025 6:00 अपराह्न

views 24

बिहारः मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत तीसरी टनल बोरिंग मशीन का उद्घाटन किया

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जंक्‍शन और पाटिलीपुत्र आईएसबीटी के बीच मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे गलियारे के निर्माण कार्य को बढ़ाते हुए तीसरी टनल बोरिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री तथा नगरीय विकास और आवासीय विभाग के मंत्री जिबेस कुमार और अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।...