क्षेत्रीय

मई 5, 2025 8:11 अपराह्न

views 18

प्रवर्तन निदेशालय ने कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड और इसके मुख्य प्रबंध निदेशक संजय कुमार सुरेका से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में दो अरब 96 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड और इसके मुख्य प्रबंध निदेशक संजय कुमार सुरेका से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में दो अरब 96 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में संपत्तियां और जमीने शामिल हैं।   सुरेका ने कथित तौर पर फर्...

मई 5, 2025 8:10 अपराह्न

views 16

पंजाब सरकार ने हरियाणा को उसके हिस्से से अधिक पानी नहीं देने का फैसला किया

पंजाब सरकार ने हरियाणा को उसके हिस्से से अधिक पानी नहीं देने का फैसला किया है। हालांकि, पंजाब ने मानवीय आधार पर हरियाणा को जो चार हजार क्यूसेक पानी दिया है, वह जारी रहेगा। पानी के मुद्दे पर आज विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।   इससे पहले, पंजाब के जल संसाधन मंत्री बर...

मई 5, 2025 8:08 अपराह्न

views 18

मणिपुर के दो-दिवसीय दौरे पर इम्फाल पहुंँचे संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी और सांसद संबित पात्रा मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर आज इम्फाल पहुंचे। उन्होंने चुड़ाचांदपुर में कुकी भाजपा विधायकों के साथ बैठक की।       श्री पात्रा ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से भी मुलाकात की। श्री पात्रा कल कांगपोकपी जिले का दौरा करें...

मई 5, 2025 7:54 अपराह्न

views 18

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इंफाल में एक बैठक में राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने आज इंफाल में एक बैठक में राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की।       बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक- एम.एस. देवल ने मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न राष्ट्रीय राजम...

मई 5, 2025 7:52 अपराह्न

views 29

राजधानी में आज पूरे दिन बादल छाए रहे

राजधानी में आज पूरे दिन बादल छाए रहे। इसके साथ ही बीच बीच में हल्‍की धूप भी देखने को मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से सात डिग्री कम रहा और 32 दशमलव तीन डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसम...

मई 5, 2025 8:01 अपराह्न

views 36

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर आज रात से अगले कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर आज रात से अगले कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो के अनुसार मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर/शिव विहार रूट पर अंतिम गाड़ी जो रोज़ 11 बजे मिलती थी, वह आज रात से नौ बजकर तीस मिनट पर मिलेगी। मेट्रो ने बताया कि ये समय बदलाव शुक्रवार तक लागू रहेग...

मई 5, 2025 8:02 अपराह्न

views 14

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन से जमीनी स्तर पर पुलिस की कार्यकुशलता और उत्तरदायित्व बढ़ेगा। श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ राष्ट्रीय राजधानी...

मई 5, 2025 6:59 अपराह्न

views 22

बांग्लादेशः चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को वकील सैफुल इस्लाम की हत्या के मामले में गिरफ़्तार करने का आदेश

बांग्लादेश में चटगाँव की एक अदालत ने आज इस्कॉन के पूर्व प्रमुख और बांग्लादेश सम्मिलितो सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को वकील सैफुल इस्लाम की हत्या के मामले में गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है। चिन्मय दास देशद्रोह के एक मामले में पाँच महीने से इस समय जेल में हैं। उन्हें 25 न...

मई 5, 2025 6:55 अपराह्न

views 23

एनआईए ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला से जुड़े 2024 नीमराणा होटल फायरिंग मामले की जांच के लिए राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला से जुड़े 2024 नीमराणा होटल फायरिंग मामले की जांच के लिए राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 स्थानों पर छापेमारी की। अभिकरण की जांच में पता चला है कि डल्ला के सहयोगी प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठनों के लिए धन उगाने के लिए आतंक और हिंसा क...

मई 5, 2025 7:44 अपराह्न

views 12

लद्दाखः एलओसी के पास स्थित प्राइमरी स्कूल अजीनोपोरा ककसर में एक विशेष सौंदर्यीकरण और सजावट अभियान चलाया गया

लद्दाख में नियंत्रण रेखा-एलओसी के पास स्थित प्राइमरी स्कूल अजीनोपोरा ककसर में एक विशेष सौंदर्यीकरण और सजावट अभियान चलाया गया। यह कार्य आरओक्यूएस-द हेल्पिंग टीम द्वारा द लिटिल हैंड्स प्रोजेक्ट ककसर के सहयोग से एक सामुदायिक प्रयास के रूप में किया गया।       "संडे फॉर ह्यूमैनिटी" पहल के तहत, समर्प...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला