मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 5, 2025 7:44 अपराह्न

printer

लद्दाखः एलओसी के पास स्थित प्राइमरी स्कूल अजीनोपोरा ककसर में एक विशेष सौंदर्यीकरण और सजावट अभियान चलाया गया

लद्दाख में नियंत्रण रेखा-एलओसी के पास स्थित प्राइमरी स्कूल अजीनोपोरा ककसर में एक विशेष सौंदर्यीकरण और सजावट अभियान चलाया गया। यह कार्य आरओक्यूएस-द हेल्पिंग टीम द्वारा द लिटिल हैंड्स प्रोजेक्ट ककसर के सहयोग से एक सामुदायिक प्रयास के रूप में किया गया।

 

    “संडे फॉर ह्यूमैनिटी” पहल के तहत, समर्पित शिक्षकों और स्थानीय स्वयंसेवकों की एक टीम ने लगातार चार दिनों तक मेहनत कर स्कूल को एक जीवंत और प्रेरणादायक शैक्षिक स्थान में बदल दिया। इस प्रयास ने नन्हे छात्रों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और इसे अभिभावकों, शिक्षकों व स्थानीय निवासियों द्वारा खूब सराहा गया।

 

    यह पहल इस बात का उज्ज्वल उदाहरण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे ककसर में जमीनी स्तर की स्वयंसेवा और सामुदायिक सहयोग किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

11/09/24 | 7:31 अपराह्न