क्षेत्रीय

मई 15, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 33

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन आज

  बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आज सम्‍पन्‍न हो रहे हैं। समापन समारोह पटना में कंकड़बाग के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आज शाम आयोजित होगा।      पदक तालिका में 149 पदकों के साथ महाराष्‍ट्र शीर्ष पर है। इनमें 56 स्‍वर्ण और 45 रजत पदक हैं। हरियाणा 35 स्‍वर्ण और 26 रजत पदक सहित 107 पदकों के साथ दूसरे स्‍...

मई 15, 2025 7:51 पूर्वाह्न

views 14

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के त्राल में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई। पुलिस प्रवक्‍ता ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

मई 15, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 9

ऑपरेशन सिंदूर के प्रति सम्मान में आज जम्मू में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 

    ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने पूरे राष्‍ट्र को गौरवान्वित किया है। इस ऑपरेशन के दौरान सेना की वीरता और रणनीति प्रत्‍येक नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत बन गयी है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के प्रति सम्मान में आज शाम जम्मू में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सेनाओं के प्...

मई 15, 2025 6:44 पूर्वाह्न

views 24

जम्‍मू-कश्‍मीर: श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई उपायों की घोषणा की

    जम्‍मू-कश्‍मीर में श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक उपायों की घोषणा की है। इन उपायों में निशुल्‍क आरती दर्शन और आवास व्‍यवस्‍था शामिल हैं। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाल के संघर्ष विराम के बाद श्रद्धालुओं का वैष्‍णो देवी आ...

मई 14, 2025 3:12 अपराह्न

views 21

केरलः कालीकट अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर 34 किलो हाइब्रिड गांजा की तस्‍करी की कोशिश में 3 महिलाएँ गिरफ़्तार

केरल के करीपुर में कालीकट अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्‍क अधिकारियों ने 34 किलो हाइब्रिड गांजा की तस्‍करी की कोशिश करने वाली तीन महिला यात्रियों को कल रात गिरफ्तार किया।       चेन्‍नई, कोयम्‍बटूर और त्रिशूर की रहने वाली ये महिलाएं क्‍वालालम्‍पुर के जरिए थाईलैंड से एयर एशिया की एक फ्लाइ...

मई 14, 2025 3:28 अपराह्न

views 16

अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर में तेज़ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा तथा असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।   आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौ...

मई 14, 2025 2:07 अपराह्न

views 23

एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर कल जयपुर जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिन के दौरे पर राजस्थान में जयपुर जाएंगे। इस दौरान वे पूर्व उपराष्ट्रपति की पुण्यतिथि के अवसर पर वहां भैरों सिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सा...

मई 14, 2025 2:03 अपराह्न

views 12

लद्दाख: करगिल के सुरू घाटी स्थित संग्राह क्षेत्र में पहली बार अपने शिकार के साथ दिखा हिम तेंदुआ

    लद्दाख में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया जब मार्च माह में पहली बार करगिल के सुरू घाटी स्थित संग्राह क्षेत्र में एक हिम तेंदुए को अपने शिकार, एक आइबेक्स (जंगली बकरी), के साथ देखा गया। यह दुर्लभ दृश्य वन्यजीव खोजकर्ता मक़बूल हुसैन मक़दसी द्वारा दर्ज किया गया, ...

मई 14, 2025 12:58 अपराह्न

views 17

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की चार दिन की यात्रा के लिए आज शाम गुवाहाटी जाएंगे

कृषि, किसान कल्‍याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की चार दिन की यात्रा पर आज शाम गुवाहाटी जाएंगे। श्री चौहान पूरी रात ठहरने के लिए सीधे काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान जाएंगे। श्री चौहान कल सुबह मिजोरम के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन...

मई 14, 2025 12:35 अपराह्न

views 25

बिहार: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज 11वां दिन, कल होगा समापन

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन कल हो जाएगा। चार मई से शुरू हुए इन खेलों का आज ग्यारहवां दिन है।      महाराष्ट्र ने आज सवेरे एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता और वह 47 स्वर्ण और 39 रजत सहित 122 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है। राजस्थान 19 स्वर्ण और नौ रजत सहित 42 पदकों के साथ दूसरे स्थ...