क्षेत्रीय

जून 6, 2025 8:34 अपराह्न

views 21

असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार, 18 जिलों में अब भी 4 लाख 40 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है़, हालांकि 18 जिलों में अब भी 4 लाख 40 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राज्‍य में बाढ़ से करीब 1 हजार तीन सौ गांव प्रभावित हुए हैं। 16 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र को भी नु...

जून 6, 2025 8:09 अपराह्न

views 23

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना

राजधानी में आज मौसम सामान्‍य रहा। आज का अधिकतम तापमान 38 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान...

जून 6, 2025 8:08 अपराह्न

views 22

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आगामी जनगणना के साथ जाति गणना को लेकर एनडीए सरकार की मंशा पर प्रश्‍न उठाए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आगामी जनगणना के साथ जाति गणना को लेकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार की मंशा पर प्रश्‍न उठाए हैं। बिहार के राजगीर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का जाति गणना मॉडल त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस शासित प्...

जून 6, 2025 8:00 अपराह्न

views 19

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने भारतीय चिकित्‍सा पद्धति के राष्‍ट्रीय आयोग के अध्‍यक्ष वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी की नियुक्ति रद्द कर दी

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने भारतीय चिकित्‍सा पद्धति के राष्‍ट्रीय आयोग के अध्‍यक्ष वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी की नियुक्ति रद्द कर दी और उन्‍हें इस पद के लिए अयोग्‍य पाया है। मुख्‍य न्‍यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्‍याय और न्‍यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने श्री देवपुजारी की नियुक्ति को अमान्‍य ...

जून 6, 2025 6:33 अपराह्न

views 20

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्‍कूल के परिसर में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्‍कूल के परिसर में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि गर्मी के दिनों में किसी को भी पीने के पानी की दिक्कत नहीं होनी ...

जून 6, 2025 4:27 अपराह्न

views 90

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्क ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर की अपनी यात्रा के दौरान चिनाब और अंजी पुल का उद्घाटन किया। चिनाब पुल विश्‍व का सबसे ऊंचा आर्क पुल है।     वहीं अंजी पुल भारत का पहला केबल आधारित रेल पुल है। दोनों पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक-यूएसबीआरएल का हिस्‍सा हैं। 272 किलोमीटर क...

जून 6, 2025 1:53 अपराह्न

views 33

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष तेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई का 95 वर्ष की आयु में निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष तेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई का आज सुबह 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और  तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। श्री पिल्लई कोल्लम जिले के सूरनद के रहने वाले थे। वे त...

जून 6, 2025 1:47 अपराह्न

views 29

हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से शिमला के अन्नाडेल हेलीपैड पर उतरे, जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ सैन्य अ...

जून 6, 2025 2:12 अपराह्न

views 19

सिक्किम: मंगन जिले के लासेन में फंसे सभी पर्यटकों को निकाला गया

सिक्किम में मंगन जिले के लासेन में फंसे सभी पर्यटकों को आज निकाल लिया गया है। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे मंगन जिले के पुलिस उपायुक्‍त और अधीक्षक दोनों ने इसकी पुष्टि की। आज बागडोगरा और पाकयोंग से संचालित भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने चातेन में फंसे शेष पर्यटकों और कुछ स्थानीय लोगों को भी निक...

जून 6, 2025 1:23 अपराह्न

views 17

असम में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार

असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। 16 जिलों में 5 लाख 60 हजार से अधिक लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। आज सुबह बाढ़ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राज्य भर में लगभग एक हजार चार सौ गांवों पर बाढ़ का असर हुआ है और 1 हजार 900 हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।   ...