क्षेत्रीय

अप्रैल 30, 2025 9:03 अपराह्न

views 16

राजधानी में आज दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई

राजधानी में आज दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को अत्‍यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का अधिकतम तापमान 38 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे ...

अप्रैल 30, 2025 8:58 अपराह्न

views 26

आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के पोथिरेड्डीपालेम में एक सड़क दुर्घटना में पांच मेडिकल छात्रों सहित छह लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में आज नेल्लोर जिले के पोथिरेड्डीपालेम में एक सड़क दुर्घटना में पांच मेडिकल छात्रों सहित छह लोगों की मौत हो गई। नेल्लोर के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर से जा टकराई।   मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

अप्रैल 30, 2025 8:57 अपराह्न

views 3

राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से भेंट की

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से भेंट की। राहुल गांधी ने शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से बात की। राहुल ने अपने फोन से शोकाकुल परिवार के कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से बात भी करा...

अप्रैल 30, 2025 8:53 अपराह्न

views 1.3K

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने केंद्र सरकार के देश में जाति गणना कराने के निर्णय का स्वागत किया

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने केंद्र सरकार के देश में जाति गणना कराने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि यह सकारात्मक पहल है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जाति गणना से विभिन्न वर्गों की संख्या का सही पता चलेगा और इसके नतीजों से विकास योजनाओं के निर्माण और उनके उत्थान में सहायता मिलेगी। श्...

अप्रैल 30, 2025 7:01 अपराह्न

views 11

सीडब्ल्यूसी ने डेटा साइंस, एआई और मशीन लर्निंग सहित कई आधुनिक तकनीकों को लेकर एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-आईआईटी, नई दिल्ली और जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), ने डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग सहित कई आधुनिक तकनीकों को लेकर आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्‍य अत्‍याधुनिक तकनीकों के अनुप्रयोग के माध...

अप्रैल 30, 2025 7:20 अपराह्न

views 44

मुंबई में गुरुवार को वेव्‍स-2025 का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारत के पहले विश्व ऑडियो विजवल मनोरंजन शिखर सम्‍मेलन (वेव्स) 2025 का शुभारंभ करेंगे। चार दिन के सम्‍मेलन का मुख्‍य विषय है क्रिएटर्स और देशों को साथ में जोड़ना। सम्‍मेलन भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के लिए एक वैश्विक ...

अप्रैल 30, 2025 6:49 अपराह्न

views 26

देश और राज्यों में राजनीतिक स्थिरता जरूरी: धर्मेन्द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र और दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए देश और राज्यों में राजनीतिक स्थिरता जरूरी है। शिक्षा मंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय-डी.यू. में आज ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ दौड़ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि यह दौड़ केवल एक ...

अप्रैल 30, 2025 6:22 अपराह्न

views 18

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कर्नाटक सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कर्नाटक सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को कर्नाटक के हुबली में एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण, दुष्‍कर्म, हत्या और पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी की मौत की मीडिया रिपोर्ट पर नोटिस जारी किया है।   आयोग ने चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। आयोग ने ...

अप्रैल 30, 2025 6:12 अपराह्न

views 66

उधमपुरः उत्तरी सेना-कमान के नए कमांडर-इन-चीफ़ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उधमपुर में उत्तरी सेना कमान के नए कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। श्री शर्मा ने लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचेंद्र कुमार की जगह ली है। लेफ्टिनेंट जनरल सुचेंद्र कुमार 30 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए हैं।   लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ऑपरेशन पवन, ...

अप्रैल 30, 2025 3:41 अपराह्न

views 25

गुरुग्राम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध के निर्देश

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को गुरुग्राम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। श्री राव नरबीर सिंह ने आज हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए।       पर्यावरण मंत्री ने कहा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला