मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 30, 2025 6:49 अपराह्न

printer

देश और राज्यों में राजनीतिक स्थिरता जरूरी: धर्मेन्द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र और दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए देश और राज्यों में राजनीतिक स्थिरता जरूरी है। शिक्षा मंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय-डी.यू. में आज ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ दौड़ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि यह दौड़ केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया में सबसे मजबूत देश बनाने के लिए दौड़ है।

 

    अपने संबोधन में श्री प्रधान ने आगे कहा कि आजादी के बाद 60 के दशक तक देश में एक साथ ही चुनाव होते थे। उन्‍होंने बताया कि पिछले 50 वर्षों में इस व्‍यवस्‍था में बदलाव आया है। श्री प्रधान ने कहा कि देश में चुनावों के बार-बार आयोजन से समय और राजस्व की हानि होती है, जो देश की प्रगति के लिए अच्छा नहीं है।

 

    वहीं, इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के परिसर में आज वह ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ दौड़ के लिए एकत्रित हुए हैं, जो उनके लिए देश के प्रति एक ज़िम्मेदारी है।

 

    इस कार्यक्रम में डीयू के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ कार्यक्रम में विश्‍वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक अच्छी शुरुआत है जो देश को आगे ले जाने में बहुत मदद करेगा। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 4:19 अपराह्न