अप्रैल 30, 2025 6:12 अपराह्न

printer

उधमपुरः उत्तरी सेना-कमान के नए कमांडर-इन-चीफ़ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उधमपुर में उत्तरी सेना कमान के नए कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। श्री शर्मा ने लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचेंद्र कुमार की जगह ली है। लेफ्टिनेंट जनरल सुचेंद्र कुमार 30 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए हैं।

 

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ऑपरेशन पवन, मेघदूत, रक्षक और पराक्रम जैसे प्रमुख अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने सैन्य संचालन महानिदेशक, सैन्य सचिव शाखा सहित प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

 

वे नई दिल्ली में सेना मुख्यालय में नए सूचना निदेशालय में सूचना युद्धक महानिदेशक भी रहे।