क्षेत्रीय

जून 25, 2025 8:59 पूर्वाह्न

views 13

मौसम विभाग ने आज तेलंगाना के 17 जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की

      मौसम विभाग ने आज तेलंगाना के 17 जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। हैदराबाद और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे, साथ ही तेज़ हवा चलने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आदिलाबाद, कुमारम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, ...

जून 25, 2025 8:03 पूर्वाह्न

views 14

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने अगरतला में साई के खेल प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने अगरतला में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) का अघोषित दौरा किया। वे व्यापक 'पूर्वोत्तर संपर्क सेतु' संवाद पहल के तहत त्रिपुरा की दो दिन की यात्रा पर हैं। श्रीमती खड़से ने प्रशिक्षण सुविधाओं की गहन समीक्...

जून 24, 2025 9:19 अपराह्न

views 38

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राज्य के 26 खेल संघों को राष्ट्रीय खेल 2027 की तैयारियों के लिए 39 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने आज राज्य के 26 खेल संघों को राष्ट्रीय खेल 2027 की तैयारियों के लिए 39 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी है। यह धन आधुनिक उपकरण खरीदने, प्रशिक्षण सुविधाओं में सुधार करने और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खर्च किया जाएगा।

जून 24, 2025 9:15 अपराह्न

views 40

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार से उत्तराखंड में नैनीताल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से उत्तराखंड में नैनीताल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वहां वे  कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता करेंगे और छात्रों तथा संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को वे शेरवुड कॉलेज के 156वें ​​संस्थापक समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करें...

जून 24, 2025 9:07 अपराह्न

views 19

दक्षिण गुजरात में तेज बारिश हुई

दक्षिण गुजरात में आज भी तेज बारिश हुई। नर्मदा के नांदोड़ में सबसे ज़्यादा नौ इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कल उत्तर और दक्षिण गुजरात में बारिश की आशंका व्‍यक्त की है।

जून 24, 2025 8:34 अपराह्न

views 23

बिहार में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण कई इलाक़ों में मूसलाधार-वर्षा जारी

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है और इसके कारण राज्‍य के विभिन्‍न भागों में मूसलाधार वर्षा हो रही है। गंडक, बागमती और कोसी नदियां उफान पर हैं। केन्‍द्रीय जल आयोग के अनुसार विशेष रूप से गोपालगंज में डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जल-स्‍तर तेजी से बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग ने बढ़ते जल-स्...

जून 24, 2025 8:14 अपराह्न

views 44

नागर विमानन महानिदेशालय ने दिल्‍ली और मुम्‍बई सहित प्रमुख हवाई अड्डों का समग्र निरीक्षण किया

नागर विमानन महानिदेशालय ने दिल्‍ली और मुम्‍बई सहित प्रमुख हवाई अड्डों का समग्र निरीक्षण किया है। इसमें देश के विमानन तंत्र में कई खामिया पाई गई। महानिदेशालय में संयुक्‍त महानिदेशक के नेतृत्‍व में दो दलों ने प्रमुख हवाई अड्डो पर रात और तडके निरीक्षण किया। इसमें उडान संचालन, हवाई यातायात नियंत्रण, संच...

जून 24, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 15

महाराष्‍ट्र: दक्षिणी सेना के कमांडर ने मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस से की मुलाकात, आपसी हित के मुद्दे पर हुआ विचार-विमर्श

दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट धीरज सेठ ने कल मुम्‍बई में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया।      रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि बैठक में नागरिक रक्षा सहयोग, आंतरिक सुरक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्‍याण और आपदा मोचन जैसे आप...

जून 24, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 16

तेलंगाना सरकार इस महीने के अंत तक कालेश्वरम परियोजना पर तथ्यों को न्यायिक आयोग के समक्ष करेगी प्रस्तुत

तेलंगाना सरकार ने सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश न्यायमूर्ति पी.सी.घोष की अध्‍यक्षता में गठित न्‍यायिक आयोग के समक्ष कालेश्‍वरम परियोजना के बारे में पूरा तथ्‍य इस महीने के अंत तक प्रस्‍तुत करने का फैसला किया है। कल हैदराबाद में राज्‍य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में न्‍यायिक आयोग के इ...

जून 24, 2025 7:04 पूर्वाह्न

views 17

भूस्खलन से नई हेफलांग-जाटिंगा लामपुर रेलखंड पर यातायात ठप, पूर्वोत्तर की कई राज्यों की सेवाएं बाधित

दक्षिण असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम से गुवाहाटी होते हुए देश के शेष भागों के बीच रेल सेवा कल शाम से बंद कर दी गई है। पूर्वोत्‍तर सीमांत रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि नई हेफलांग-जाटिंगा लामपुर रेल खंड पर भूस्‍खलन होने के कारण रेल सेवा निलंबित की गई है।