क्षेत्रीय

जुलाई 24, 2025 10:09 अपराह्न

views 12

पीओपी से बनी व 6 फीट तक ऊंची सभी मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम कुंडों में करने का आदेश

मुंबई उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों सहित, 6 फीट तक ऊंची सभी गणेश मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम कुंडों में किया जाना चाहिए।   यह आदेश 27 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश उत्‍सव से लेकर अगले वर्ष मार्च तक लागू रहेगा और मूर्ति विसर्जन वाले सभी त्योहारों पर लागू ...

जुलाई 24, 2025 10:03 अपराह्न

views 16

यूरोपीय संघ ने चीन को चेताया, हितों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

यूरोपीय संघ ने चीन  को उसके साथ बातचीत का समाधान नहीं निकलने पर यूरोपीय संघ के हितों की रक्षा के लिए उचित और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष अंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने आज चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ एक बैठक में ये चिंताए...

जुलाई 24, 2025 9:38 अपराह्न

views 19

नक्सली व आतंकी अभियानों में शहीद जवानों के परिवारों को झारखंड सरकार देगी नौकरी

झारखंड सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बल, सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों में सेवा करते हुए आतंकवादी या नक्सली अभियानों में शहीद हुए राज्‍य के निवासी सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने के नियमों को स्‍वीकृति दे दी। कैबिनेट और गृह सचिव वंदना दादेल ने इस निर्णय की जानकारी दी। मुख्...

जुलाई 24, 2025 9:34 अपराह्न

views 44

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बिहार में 99 प्रतिशत मतदाताओं को शामिल किया गया

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बिहार में 99 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को शामिल किया गया है। आयोग ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों के अनुसार एक लाख मतदाताओं का पता नहीं चल सका है। आयोग ने कहा कि 21 लाख 60 हजार मतदाताओं का निधन हो चुका है।   31 लाख 50 हजार से अधिक मतदाता स्...

जुलाई 24, 2025 9:20 अपराह्न

views 39

हिमाचल प्रदेश: राज्य परिवहन बस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, 21 घायल

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह एक बस मंडी जिले में तरंगला के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई, जिससे 8 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 21 लोग घायल हो गए।   राज्‍य पथ परिवहन निगम की यह बस सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

जुलाई 24, 2025 6:00 अपराह्न

views 9

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंपावत बाजार की कई बेकरी और आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया

चंपावत जिले में मानसून सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंपावत बाजार की कई बेकरी और आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग ने साफ-सफाई, इस्तेमाल हो रहे कच्चे माल, खाद्य रंगों...

जुलाई 23, 2025 10:03 अपराह्न

views 8

दिल्‍ली विधानसभा में राष्ट्रीय ई- विधान एप्लीकेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

दिल्‍ली विधानसभा में चले तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्‍लीकेशन - नेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता की मौजूदगी में आज इस कार्यक्रम में दिल्‍ली सरकार में मंत्री मनजिन्‍दर सिंह सिरसा, पंकज कुमार सिंह और रविन्‍द्र इन्‍द्राज सिंह ने भागीदारी की।   इस अवसर प...

जुलाई 23, 2025 8:07 अपराह्न

views 7

सरकार राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक का करेगी गहन अध्ययन: शिक्षा मंत्री आशीष सूद

दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के आने के बाद उसका गहन अध्ययन करेगी। श्री सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में खेलों का एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित हुआ है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के उसी दृष्टिकोण से मार्गदर्शन लेते हुए मुख्यम...

जुलाई 23, 2025 7:59 अपराह्न

views 5

दिल्ली में फिल्म तन्वी द ग्रेट की गई टैक्स फ्री

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने फिल्‍म तन्‍वी द ग्रेट को राजधानी में टैक्‍स फ्री करने की घोषणा की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्रीमती गुप्‍ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह फिल्‍म समावेशन को लेकर एक प्रेरणादायक कहानी प्रस्‍तुत करती है।   मुख्‍यमंत्री ने इसे एक भावनात्‍मक और प्रेरक क...

जुलाई 23, 2025 6:56 अपराह्न

views 8

भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्‍थापना दिवस के समापन समारोह में शिरकत की

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्‍थापना दिवस के समापन समारोह में शिरकत की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने त्‍याग, तपस्‍या और बलिदान की भावना से देशभर के मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा की है।   उन्‍होंने कहा कि संघ स्‍वदेशी...