क्षेत्रीय

सितम्बर 1, 2025 5:51 अपराह्न

views 27

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर 205.6 मीटर दर्ज किया गया

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। आज दोपहर इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना का जलस्तर 205 दशमलव छह मीटर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से जलस्‍तर में बढोतर...

सितम्बर 1, 2025 4:55 अपराह्न

views 23

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित स्वयं सिद्धा कार्यक्रम में शिरकत की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-एबीवीपी के द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि स्वयं सिद्धा छात्राओं की अपार संभावनाओं को पहचानने और उन्हें निखारने का उत्सव है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी अब...

सितम्बर 1, 2025 4:47 अपराह्न

views 37

दिल्ली: मंत्री परवेश साहिब सिंह ने लोक निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज नई दिल्ली में लोक निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि निर्माण में समय सीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम दिल्लीवासियों को विश्वस्तरी...

सितम्बर 1, 2025 2:08 अपराह्न

views 27

हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण नदियाँ उफान पर

हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण रावी, ब्यास और सतलुज नदियाँ उफान पर हैं। पंजाब में भाखड़ा, पौंग और अन्य बांधों से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़े जाने से समस्या और बढ़ रही है। सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्‍थान भी बुधवार तक बंद कर दिए गए हैं। स्‍कूल पहले स...

सितम्बर 1, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 14

14वीं नागालैंड विधानसभा का सातवाँ सत्र मंगलवार से होगा शुरू

14वीं नागालैंड विधानसभा का सातवाँ सत्र कल से शुरू होगा और दो दिनों तक चलेगा। कार्यसूची के अनुसार, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से होगी और उसके बाद प्रश्नकाल होगा। इस दौरान वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट और विधानसभा समिति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएँगी।   तीन सितंबर को एक दिन के अवकाश के बाद चार सितं...

सितम्बर 1, 2025 8:00 पूर्वाह्न

views 1

मिजोरम में नशे के खिलाफ चार महीने के विशेष अभियान की होगी शुरुआत

मिजोरम सरकार मादक पदार्थों के अवैध व्‍यापार पर अंकुश लगाने के लिए आज से चार महीने का विशेष अभियान शुरू करेगी। एक वरिष्‍ठ पुलिय अधिकारी ने बताया कि यह अभिायान 31 दिसंबर तक चलेगा। पुलिस और अन्‍य सरकारी एजेंसियां, यंग मिजो एशोसिएशन- वाईएमए के सहयोग से राज्‍य के सभी 11 जिलों के मादक पदार्थ ग्रस्त इलाकों...

अगस्त 31, 2025 8:53 अपराह्न

views 15

पंजाब: भीषण बाढ़ की वजह से विद्यालयों में 3 सितंबर तक अवकाश बढ़ा

पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। लगातार बारिश और प्रमुख नदियों में उफान के चलते कोई राहत नहीं मिल रही है। बाँधों से अनियंत्रित बहाव मुसीबत को और बढ़ा रहा है। राज्य सरकार ने विद्यालयों में 3 सितंबर तक अवकाश बढ़ा दिया है। सेना, वायुसेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पंजाब पुलिस समेत समूचा राज्य प्रशासन...

अगस्त 31, 2025 8:44 अपराह्न

views 10

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर समेत कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आज भी बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर समेत कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सूचना और जन संपर्क विभाग के अनुसार मूसलाधार बारिश और चट्...

अगस्त 31, 2025 7:07 अपराह्न

views 17

पुद्दुचेरी जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने चेन्नई में बादल फटने की घटना को लेकर हाई अलर्ट जारी किए

पुद्दुचेरी जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने चेन्नई में कल बादल फटने की घटना को लेकर विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग ने पुद्दुचेरी में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा है कि बादल फटने की घटनाओं का पहले से अनुमान नहीं लगाया जा सकता। लोगों को अत्यधि...

अगस्त 31, 2025 6:36 अपराह्न

views 14

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मलयाली समाज के साथ ओणम उत्सव मनाया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मलयाली समाज के साथ ओणम उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि मलयाली समाज के लोगों ने, इस त्योहार का शुभारंभ जन सेवा सदन से किया। उन्होंने कहा कि ओणम केवल फसल और समृद्धि का पर्व नहीं, बल्कि यह भाईचारे, एकता और सा...