क्षेत्रीय

जून 10, 2024 5:22 अपराह्न

views 18

बेंगलुरु की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में निलंबित जेडी (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना  को न्यायिक हिरासत में भेजा

बेंगलुरु की एक अदालत ने आज यौन उत्पीड़न मामले में निलंबित जनता दल (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल द्वारा हिरासत बढाने की मांग नहीं करने के बाद अतिरिक्त सिटी सिविल और सत्र न्यायाधीश ने आदेश जारी किया। प्रज्वल को 30 मई को बेंगलु...

जून 10, 2024 5:18 अपराह्न

views 17

मणिपुर: सीएम बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया, हमले में एक पुलिसकर्मी घायल 

मणिपुर के जिरीबाम में, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा दल पर कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया। यह हमला राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 37 पर कोटलेन सिनम गांव के पास हुआ। हालांकि, मुख्‍यमंत्री इस दल के साथ नहीं थे।   पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में एक पुलिसकर्...

जून 10, 2024 5:17 अपराह्न

views 23

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले में हुए आतंकवादी हमले को  “अनुचित” प्रयास करार दिया

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज रियासी जिले में हुए आतंकवादी हमले को  क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए "अनुचित" प्रयास करार दिया है। इस हमले में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 33 अन्य घायल हुए हैं। अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद उप-राज्‍यपाल ने कहा कि ऐसे प्रयासों से सख्ती से...

जून 9, 2024 8:29 अपराह्न

views 17

राजधानी दिल्ली के व्यस्त इलाके कनॉट प्‍लेस में आज शाम एक इमारत में आग लग गई

  राजधानी दिल्ली के व्यस्त इलाके कनॉट प्‍लेस में आज शाम को एक इमारत में आग लग गई। यह आग लगने की घटना कनॉट प्लेस के एम ब्लॉक स्थित गेम जोन के मिस्ट्री रूम में हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने यह जानकारी देते हुये बताया कि आग लगने की ...

जून 9, 2024 7:20 अपराह्न

views 16

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा

  राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री बढ़कर 42 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्‍य के स्‍तर 27 दशमलव चार  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के दौरान ...

जून 9, 2024 7:18 अपराह्न

views 13

दिल्ली के डॉक्‍टर राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में इलाज कराने बुजुर्गो को भीडभाड से बचाने के लिए प्रत्‍येक रविवार को विशेष ओपीडी

  डॉक्‍टर राममनोहर लोहिया अस्‍पताल (आरएमएल) में इलाज कराने आने वाले बुजुर्गो को भीडभाड से बचाने के लिए प्रत्‍येक रविवार को विशेष ओपीडी लगाई जायेगी। यहां वृद्धावस्‍था से जुडी सभी तरह की बीमारी का इलाज होगा। इसमें दिल्‍ली के अलावा अन्‍य राज्‍यों से आने वाले बुजुर्गो को भी फायदा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य विभा...

जून 9, 2024 7:13 अपराह्न

views 15

आई पी यूनिवर्सिटी में बीटेक की चल रही ऑनलाइन काउंसलिंग में 13 जून तक आवेदन किया जा सकता है

  आई पी यूनिवर्सिटी में बीटेक की चल रही ऑनलाइन काउंसलिंग में 13 जून तक आवेदन किया जा सकता है। जिन आवेदकों ने आवेदन शुल्‍क पंद्रह हजार रूपये जमा करा रखे है वह 13 जून तक एक हजार रूपये काउंसलिंग भागीदारी शुल्‍क के साथ जमा करा सकते है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के आवेदक 14 जून तक अपने दस्‍तावेजों क...

जून 9, 2024 7:08 अपराह्न

views 18

दिल्ली में दोषपूर्ण नंबर प्लेटों के लिए करीब सत्रह हजार उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

  दिल्‍ली यातायात पुलिस ने इस साल दोषपूर्ण नंबर प्‍लेट वाले वाहनों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस साल अब तक दोषपूर्ण नंबर प्लेटों के लिए करीब सत्रह हजार उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्ष 2023 में चार हजार से ज्‍यादा उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। दिल्‍ली ...

जून 9, 2024 1:51 अपराह्न

views 10

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने पानी के कमी को लेकर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने पानी के कमी को लेकर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा है। सुश्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हरियाणा सरकार ने मुंडका नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है।   उन्होंने कहा कि श्री सक्सेना केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं और उनसे मामले में हस्...

जून 9, 2024 1:47 अपराह्न

views 14

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह को देखते हुए राजधानी में कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित

मनोनीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह को देखते हुए, आज राजधानी में कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित है। संसद मार्ग, रफी अहमद किदवई मार्ग, नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशकर रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर यातायात आज दोपहर 2 बजे से र...