क्षेत्रीय

जून 8, 2024 8:03 पूर्वाह्न

views 14

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली के ऊपर पैराग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन और गर्म हवा के गुब्बारे सहित उप पारंपरिक हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली के ऊपर पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और गर्म हवा के गुब्बारे सहित उप पारंपरिक हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध 9 और 10 जून तक लागू रहेगा।

जून 8, 2024 7:59 पूर्वाह्न

views 25

तेलुगु देशम पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

तेलुगु देशम पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 12 जून को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह विजयवाड़ा के पास होगा। इसमें एनडीए के वरिष्ठ नेता और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की उम्मीद है।    चंद्रबाबू नायडू वर्ष 2014 में...

जून 7, 2024 8:53 अपराह्न

views 13

छत्तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में आज एक मुठभेड़ में पांच नक्‍सली मारे गए

      छत्तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में आज एक मुठभेड में पांच नक्‍सली मारे गए। उनके शव घटनास्‍थल से बरामद कर लिये गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड नारायणपुर और दांतेवाडा जिलों की सीमा पर मुठभेड उस समय हुई जब गोबेल के जंगल में नक्‍सलियों को सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड और भारतीय तिब्‍बत सीम...

जून 7, 2024 8:49 अपराह्न

views 12

मणिपुर के सीमावर्ती शहर जिरीबाम में सरकार ने कानून व्‍यवस्‍था खराब होने के कारण कर्फ्यू

      मणिपुर के सीमावर्ती शहर जिरीबाम में सरकार ने कानून व्‍यवस्‍था खराब होने के कारण कर्फ्यू लगा दिया है। एक व्यक्ति के संदिग्‍ध अवस्‍था में अपने खेत में मृत पाये जाने के बाद यह स्थिति उत्‍पन्‍न हुई। इसके अलावा, कल रात उपद्रवियों ने दो अलग-अलग समुदायों के कुछ घरों को भी जला दिया।     जिला प्रशासन न...

जून 7, 2024 7:59 अपराह्न

views 31

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा

      राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक रहते हुए 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।      मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के...

जून 7, 2024 7:54 अपराह्न

views 13

जम्‍मू मंडल आयुक्त रमेश कुमार और अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने आज श्री अमरनाथजी यात्रा-2024 की तैयारियों की समीक्षा के लिए यात्री निवास भगवती नगर का दौरा किया

      जम्मू-कश्मीर में जम्‍मू मंडल आयुक्त रमेश कुमार और अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने आज श्री अमरनाथजी यात्रा-2024 की तैयारियों की समीक्षा के लिए यात्री निवास भगवती नगर का दौरा किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मंडल आयुक्त को विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे कार्यों की स्थिति से अवगत कराया ग...

जून 7, 2024 4:49 अपराह्न

views 16

लद्दाख के सरकारी मॉडल मिडिल स्कूल बायथांग में खाद्य सुरक्षा विभाग कारगिल के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया

      लद्दाख के सरकारी मॉडल मिडिल स्कूल बायथांग में खाद्य सुरक्षा विभाग कारगिल के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी "खाद्य सुरक्षा: अप्रत्याशित के लिए तैयारी करें।"     उत्सव का एक मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा आयोजित एक जातीय खाद्य महोत्सव था, जिसका उद्देश्य स्थानीय जैविक...

जून 7, 2024 5:00 अपराह्न

views 18

तमिलनाडु राज्‍य विधानसभा का अधिवेशन इस महीने की 24 तारीख से शुरू होगा।

  तमिलनाडु राज्‍य विधानसभा का अधिवेशन इस महीने की 24 तारीख से शुरू होगा विधानसभा सचिवालय की घोषणा के अनुसार यह सत्र सुबह दस बजे से शुरू होगा। इसके बाद कार्यकारी समूह विधानसभा के कार्य सत्र की घोषणा पर निर्णय लेंगे।

जून 7, 2024 5:01 अपराह्न

views 17

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने सर्वसम्मति से भारत के प्रधान मंत्री के रूप में भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का निर्णय लिया

      सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने सर्वसम्मति से भारत के प्रधान मंत्री के रूप में भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी।     उन्होंने कहा कि वे 10 जून को पलजोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण करेंगे।

जून 7, 2024 4:42 अपराह्न

views 22

पश्चिम बंगाल के विभिन्‍न जिलों से चुनाव के बाद हिंसा की खबरें

      पश्चिम बंगाल के विभिन्‍न जिलों से चुनाव के बाद हिंसा की खबरें आ रही हैं। उत्‍तर बंगाल के कूच बिहार जिले के अन्‍दरन फुलबारी ग्राम पंचायत इलाके के 188वें बूथ के ग्रामीणों ने शिकायत की है कि उपद्रवी तत्‍वों ने जिन्‍हें तृणमूल कांग्रेस का समर्थन प्राप्‍त है, उन्‍होंने सरकारी ट्यूबवैल उखाड दिये हैं...