जून 11, 2024 1:15 अपराह्न
10
त्रिपुरा ने 15 जून से रबी सीजन के लिए वार्षिक सब्सिडीयुक्त धान खरीद कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की
त्रिपुरा ने इस महीने की 15 तारीख से रबी सीजन के लिए अपना वार्षिक सब्सिडीयुक्त धान खरीद कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि दिसंबर 2018 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से समर्थन देना है।...