राष्ट्रीय

दिसम्बर 7, 2025 2:22 अपराह्न

views 89

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में श्योक सुरंग के साथ 125 सामरिक बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सीमा सड़क संगठन-बीआरओ द्वारा निर्मित 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में श्योक सुरंग सहित 125 सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ भारतीय सेना और बीआरओ के सर्वोच्च बलिदानों की स्‍मृति को समर्पित ह...

दिसम्बर 7, 2025 1:58 अपराह्न

views 45

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती समारोह का किया शुभारंभ

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के गुरुग्राम में ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती समारोह रजत रश्मियां का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री राधाकृष्णन ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ ने ध्यान की शक्ति के माध्यम से मस्तिष्‍क, ब्रह्मांड और स्वयं के बारे में गहन सत्यों को उजागर...

दिसम्बर 7, 2025 12:52 अपराह्न

views 59

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला ने कहा, एआई हर क्षेत्र में प्रगति का अभिन्‍न हिस्‍सा

भारतीय अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना के ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला ने आज कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई हर क्षेत्र में प्रगति का अभिन्‍न हिस्‍सा बन चुका है। नई दिल्‍ली में एआई ग्राइंड भारत के पहले सिटी-सेंट्रिक एआई इनोवेशन इंजन के शुभारंभ के अवसर पर श्री शुक्‍ला ने कहा कि एआई प्रत्‍येक पहलू में ...

दिसम्बर 7, 2025 12:42 अपराह्न

views 53

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों को दी बधाई

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बधाई दी। श्री चौहान ने भारत की रक्षा तैयारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी दृढ़ सेवा, अदम्य साहस और निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी सीमाओं और...

दिसम्बर 7, 2025 12:27 अपराह्न

views 75

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश की रक्षा करने वाले वीरों के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कहा कि देश उन वीर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता है जो अटूट साहस के साथ देश की रक्षा करते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि सैनिकों का अनुशासन, दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस लोगों की रक्षा करता है और...

दिसम्बर 7, 2025 12:16 अपराह्न

views 61

गोवा आग दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने जताया शोक

उपराष्‍ट्रपति सी पी राधाकृष्‍णन ने गोवा के अरपोरा में आग लगने से मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि वे त्रासदीपूर्ण आग दुर्घटना में मरने वालों को लेकर काफी दुखी हैं। श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी सहानुभूति ...

दिसम्बर 7, 2025 12:09 अपराह्न

views 43

गोवा आग दुर्घटना पर गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक

गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गोवा के अरपोरा में हुई आग की दुर्घटना में मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने आश्‍वस्‍त किया कि स्‍थानीय प्रशासन राहत और बचाव अभियान चला रहा है और प्रभावित लोगों के लिए...

दिसम्बर 7, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 52

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दान किया अपना एक माह का वेतन

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अपना पूरा एक महीने का वेतन दान किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उपराष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में स्वेच्छा से योगदान देकर देश के सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों के प्र...

दिसम्बर 7, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 67

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान को नमन किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि सेना के साहस से राष्ट्र की रक्षा होती है और उनकी निस्वार्थ सेवा देशवासियों को उस ऋण की याद दिलाती है जिसे वे कभी चुका नहीं सकते। रक्षा मंत्...

दिसम्बर 7, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 100

रेलवे ने अगले दो दिनों के लिए चलाई 89 विशेष ट्रेनें, बड़ी संख्‍या में उड़ानें रद्द होने के बाद लिया फैसला

रेलवे ने कल से अगले दो दिनों के लिए कई ज़ोन में 89 विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं। सर्दियों के मौसम में बड़ी संख्‍या में उड़ानें रद्द होने और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य रेल यात्रा की बढ़ती माँग के बीच सुगम यात्रा और पर्याप्त कनेक्टिविटी प्रदान करना ह...