राष्ट्रीय

जनवरी 10, 2026 5:12 अपराह्न

views 50

लक्षद्वीप में भारतीय नौसेना आयोजित करेगी संयुक्त सेवा बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

भारतीय नौसेना इस माह की 12 से 16 तारीख के बीच लक्षद्वीप में एक संयुक्त सेवा बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रही है। यह स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सामुदायिक कल्याण और सतत नागरिक-सैन्य सहयोग के प्रति नौसेना की प्रतिबद्धता का परिचायक है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पांच दिवसीय इस स्वास्थ्य शिव...

जनवरी 10, 2026 5:04 अपराह्न

views 55

भारत यंग लीडर्स डायलॉग राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है: राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा

सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। यह युवाओं को शासन और नीतिगत चर्चाओं से जोड़ता है। श्री मल्‍होत्रा ने नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍हों​​ने कह...

जनवरी 10, 2026 3:55 अपराह्न

views 72

ले. जनरल मनोज कटियार ने प्रदान किए वीरता पुरस्कार, सेना की उत्कृष्ट परिचालन क्षमता को किया रेखांकित

पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने राष्ट्र की रक्षा में अटूट प्रतिबद्धता और वीरता दिखाने वाले सैनिकों तथा इकाइयों को आज वीरता पुरस्कार प्रदान किए। नई दिल्ली में पश्चिमी कमान के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा कि ऑपरेशन सिं...

जनवरी 10, 2026 3:33 अपराह्न

views 177

केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने ली शपथ

न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने आज केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन, विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमशीर, तिरुवनंतपुरम के महापौर वी.वी. राजेश और अन्य गणमान्य व...

जनवरी 10, 2026 3:30 अपराह्न

views 58

देश 7.5% की आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार ने महिलाओं के विकास के बजाय महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी है। आज कोयंबटूर में प्रदेश भाजपा के प्रोफेशनल कनेक्ट कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि...

जनवरी 10, 2026 2:27 अपराह्न

views 677

तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर आज शाम गुजरात पहुंचेंगे। वे इस दौरान सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सोमनाथ मंदिर की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने के लिए चार दिवसीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गुरुवार को गिर सोमनाथ जिले के तटीय शहर वेरावल में शुरू हुआ। यह पर्व 1026...

जनवरी 10, 2026 2:23 अपराह्न

views 104

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आध्यात्मिक संगम के साथ प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान का उत्सव

गुजरात के प्रथम ज्योतिर्लिंग पर आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एक आध्यात्मिक संगम ही नहीं बल्कि भारत के प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान का भी उत्सव है। जनवरी 1026 में पहले आक्रमण के एक हज़ार वर्षों के बावजूद सोमनाथ मंदिर का अस्तित्व भारत की अदम्य भावना का प्रतीक है। यह पर्व विनाश के स्मरण के लिए नहीं बल्कि राष...

जनवरी 10, 2026 3:58 अपराह्न

views 115

12 जनवरी से दो दिन के भारत दौरे पर रहेंगे जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 12 जनवरी से दो दिन के भारत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार गुजरात के अपने दौरे में श्री मर्ज़ साबरमती आश्रम जायेंगे जहां वे अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे। श्री मर्ज़ महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भ...

जनवरी 10, 2026 2:17 अपराह्न

views 39

अपराध की बदलती प्रकृति के साथ वकीलों को आधुनिक तकनीक अपनानी चाहिए: सीजेआई सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि वकीलों को आधुनिक तकनीकों को अपनाना चाहिए क्योंकि अपराध की बदलती प्रकृति के कारण न्यायपालिका में इन तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य न्यायाधीश कल हरियाणा के हांसी में स्थानीय न्यायिक परिसर में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अभिनंदन स...

जनवरी 10, 2026 3:39 अपराह्न

views 175

दिल्ली: 53वां विश्व पुस्तक मेला आज से शुरु, 35 से अधिक देशों के प्रकाशक लेंगे हिस्सा

53वां विश्व पुस्तक मेला 2026 आज राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो गया। नौ दिवसीय इस मेले में 35 से अधिक देशों के एक हजार से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। श्री प्रधान ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का वाहक हैं जो पीढ़ियों को जोड़ने के साथ ही सभ्यताओं ...