राष्ट्रीय

जनवरी 20, 2026 7:43 पूर्वाह्न

views 191

नितिन नबीन, भाजपा के सबसे युवा अध्‍यक्ष के रूप में आज पद संभालेंगे

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। पार्टी के नेशनल रिटर्निंग अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का नाम प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी। श्री लक्ष्मण ...

जनवरी 20, 2026 7:44 पूर्वाह्न

views 167

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार लगभग 10 हजार विशेष अतिथि भाग लेंगे

रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के लिए लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें आय और रोजगार सृजन में उल्‍लेखनीय कार्य करने वाले, सर्वश्रेष्ठ नवप्रवर्तक, स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूह और विभिन्न सरकारी पहलों क...

जनवरी 20, 2026 7:22 पूर्वाह्न

views 31

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दावोस में ओमान के उप प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार डॉ. सईद मोहम्मद अहमद अल साकरी से मुलाकात की

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्विट्जरलैंड के दावोस में ओमान के उप प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार डॉ. सईद मोहम्मद अहमद अल साकरी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री जोशी ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने शुष्क और रेगिस्तानी परिस्थितियों में भी नवीकरणी...

जनवरी 20, 2026 7:06 पूर्वाह्न

views 116

कर्नाटक में मतपत्रों से स्थानीय निकाय चुनाव कराने का निर्णय पीछे की ओर ले जाने वाला कदम: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कर्नाटक में मतपत्रों से स्थानीय निकाय चुनाव कराने का निर्णय पीछे की ओर ले जाने वाला कदम है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दशकों की प्रगति को नकारने वाली झूठी बयानबाजी को साबित करने की कोशिश कर रही है।...

जनवरी 20, 2026 7:02 पूर्वाह्न

views 37

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने हवाई किरायों में होने वाली अप्रत्‍याशित वृद्धि पर चिंता जताई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने हवाई किरायों में होने वाली अप्रत्‍याशित वृद्धि पर चिंता जताई है। न्‍यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विमानन कंपनियों द्वारा हवाई किराये में की गई अत्यधिक बढ़ोतरी को यात्रियों का शोषण बताया। न्‍यायपीठ ने केंद्र सरकार और नागर विमान...

जनवरी 20, 2026 7:47 पूर्वाह्न

views 258

मुम्‍बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट लगातार प्रगति कर रहा है: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि मुम्‍बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट लगातार प्रगति कर रहा है। उन्‍होंने बताया कि ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन मास्‍ट लगाने का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री वैष्‍णव ने कहा कि यह विकास भारत की पहली हाई स्‍पीड ट्रेन के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्...

जनवरी 20, 2026 6:15 पूर्वाह्न

views 80

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, नितिन गडकरी, मनोहर लाल और जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में एक अंतरमंत्रालयी बैठक में भाग लिया

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, नितिन गडकरी, मनोहर लाल और जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में एक अंतरमंत्रालयी बैठक में भाग लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने बताया कि बैठक में ई-कचरे से महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति के लिए समन्वय पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि शहरों में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के ...

जनवरी 19, 2026 9:29 अपराह्न

views 199

दिल्ली, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना है।   इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण...

जनवरी 19, 2026 9:28 अपराह्न

views 220

INS सुदर्शनी 10 महीने के समुद्री अभियान ‘लोकायन-26’ पर रवाना होगा, “एस्केल आ सेट” और ‘सेल 250’ में लेगा भाग

भारतीय नौसेना का जहाज, आईएनएस सुदर्शनी, कल 10 महीने के समुद्री अभियान 'लोकायन-26' पर रवाना होगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह जहाज 22 हजार समुद्री मील से अधिक की दूरी तय करेगा और इस दौरान 13 देशों के 18 विदेशी बंदरगाहों का दौरा करेगा। यह फ्रांस में आयोजित होने वाले "एस्केल आ सेट" और अमरीका के न्यूय...

जनवरी 19, 2026 9:20 अपराह्न

views 206

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से नई दिल्‍ली में बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। बैठक में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, सुपरकंप्यूटिंग और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ...