राष्ट्रीय

फ़रवरी 10, 2026 8:13 अपराह्न

views 62

भारत और ब्रिटेन के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर

भारत ने आज नई दिल्ली में ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के साथ सामाजिक सुरक्षा अंशदान से संबंधित एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस समझौते पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने कहा है कि इस ...

फ़रवरी 10, 2026 8:07 अपराह्न

views 45

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले प्रदर्शनी बस की शुरुआत

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इंडिया एआई की प्रदर्शनी बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री प्रसाद ने कहा कि यह शुभारंभ ऐतिहासिक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की तैय...

फ़रवरी 10, 2026 6:46 अपराह्न

views 49

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू ने नई दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज नई दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बाद में मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की कृषि में आंध्र प्रदेश का योगदान लगभग 10 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य में कृषि विकास के ल...

फ़रवरी 10, 2026 6:41 अपराह्न

views 60

डाक विभाग और एन.एस.ई. के बीच समझौता, डाक नेटवर्क से म्यूचुअल फंड वितरण

डाक विभाग ने आज नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड-एन.एस.ई. के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके अन्‍तर्गत भारतीय डाक के व्यापक डाक नेटवर्क के माध्यम से म्यूचुअल फंड उत्पादों के वितरण को सक्षम बनाया जाएगा। इस समझौते के अन्‍तर्गत डाक विभाग के चयनित कर्मचारियों को प्रशिक्ष...

फ़रवरी 10, 2026 6:29 अपराह्न

views 27

क्षमता निर्माण आयोग का कर्मयोगी कार्यक्रम, नागरिक-केंद्रित शासन को सुदृढ़ करने पर जोर

क्षमता निर्माण आयोग के राष्ट्रीय कर्मयोगी जनसेवा कार्यक्रम का द्वितीय चरण आज संपन्न हो गया। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों में सेवा भाव और स्वधर्म की गहरी समझ विकसित करना है। जिससे नागरिक-केंद्रित शासन को सुदृढ़ किया जा सके। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा कि इस संवादात्मक व्यवहार प्र...

फ़रवरी 10, 2026 6:21 अपराह्न

views 122

कई राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग का आदेश, गृह जिलों में तैनाती पर रोक

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल तथा केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़े अधिकारियों के तबादलों से संबंधित निर्देश जारी किए हैं। इन राज्‍यों की विधानसभाओं का कार्यकाल इस वर्ष मई और जून के बीच समाप्त होने वाला है, जिसके लिए आयोग ने तैयारी संबंधी प्रशा...

फ़रवरी 10, 2026 6:16 अपराह्न

views 71

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से देशभर में लापता बच्चों के पीछे संभावित नेटवर्क की जांच करने को कहा

उच्‍चतम न्‍यायालय ने आज केंद्र सरकार से देश के विभिन्न हिस्सों से बच्‍चों के लापता होने की घटनाओं के पीछे किसी राष्ट्रव्यापी नेटवर्क या राज्य-विशिष्ट समूह की मौजूदगी का पता लगाने को कहा है। न्‍यायमूर्ति बी.वी. नागरतना और न्‍यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की पीठ ने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि इन घटनाओं ...

फ़रवरी 10, 2026 6:11 अपराह्न

views 55

संसद के दोनों सदनों में केंद्रीय बजट-2026 पर चर्चा

राज्यसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा फिर से शुरू हो गई है। चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना सदस्‍य मिलिंद देवरा ने कहा कि बेहद राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल भरे दौर में भारत आर्थिक विकास और स्थिरता के मामले में एक विशिष्‍ट उदाहरण है। डीएमके पार्टी की कनिमोई ने बजट को गरीब-विरोधी बताते हुए कहा कि य...

फ़रवरी 10, 2026 6:09 अपराह्न

views 59

रियाद में विश्व रक्षा प्रदर्शनी- 2026 में भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी - 2026 में भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 और 9 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय पवेलियन का उद्...

फ़रवरी 10, 2026 5:34 अपराह्न

views 34

सरकार यूएनओडीए के सहयोग से वार्षिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा संस्करण कर रही है आयोजित

सरकार संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण मामलों के कार्यालय - यूएनओडीए के सहयोग से वार्षिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा संस्करण आयोजित कर रही है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कार्यक्रम आज से आंध्र प्रदेश के पालसमुद्रम में शुरू हो रहा है और एशिया-प्रशांत तथा अफ्रीकी देशों के लिए संयुक्त राष...