राष्ट्रीय

अगस्त 2, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 39

केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन पर अमरीका के राष्‍ट्रपति जो.बाइडेन ने गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो.बाइडेन में केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन पर गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। कल जारी बयान में श्री बाइडेन ने इस आपदा से ग्रस्त सभी लोगों के प्रति अपनी पत्नी की ओर से भी संवेदना प्रकट की।  

अगस्त 2, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 29

उत्तराखंड आपदा स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्तराखंड आपदा स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय को राज्य में तेज वर्षा और भूस्खलन के बाद की स्थिति से अवगत कराया गया है। भारतीय वायु सेना ने चिनूक और एम.आई.-17 हेलीकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्‍यमंत्री ...

अगस्त 2, 2024 10:14 पूर्वाह्न

views 36

इस वर्ष जुलाई में बढ़कर 20 लाख 64 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा यू.पी.आई. आधारित लेनदेन

यू.पी.आई. आधारित लेनदेन इस वर्ष जुलाई में बढ़कर 20 लाख  64 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने कल इस बारे में आंकड़े जारी किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यू.पी.आई. लेनदेन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।     जुलाई में कुल यू.पी.आई. लेनदेन माह दर माह आध...

अगस्त 2, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 44

निविदा आवंटन घोटाले में पंजाब कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को ईडी ने किया गिरफ्तार  

प्रवर्तन निदेशालय ने निविदा आवंटन घोटाले में पंजाब कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्‍यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया है। राज्‍य सतर्कता कार्यालय ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। निदेशालय ने जांच के लिए आशु को सम्मन भेजा था। उनसे मंडियों से अनाज के परिवहन संबंधी घोटाले में ...

अगस्त 2, 2024 1:14 अपराह्न

views 14

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा ‘कुशल भारत विकसित भारत’ मिशन के प्रशिक्षुओं और लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा ‘कुशल भारत विकसित भारत' अभियान के अंतर्गत इस मिशन के प्रशिक्षुओं और लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।  उन्होंने कहा कि युवाओं...

अगस्त 2, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 35

जम्मू-कश्मीर:  अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का जत्था आज जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ

कश्‍मीर घाटी में श्री अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। ये यात्री 54 वाहनों के काफिले में हैं। इनमें से 395 श्रद्धालु बालतल और 826 पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं।  

अगस्त 2, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 32

नई दिल्‍ली :  भाजपा को जानो पहल के अंतर्गत जेपी नड्डा ने की वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह से भेंट

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा को जानो पहल के अंतर्गत कल नई दिल्‍ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह से भेंट की। श्री नड्डा ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रॉन्‍ग के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। दोनों नेताओं ने पिछले दशक के दौरान भारत और वियतनाम ...

अगस्त 2, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 35

जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और व्यापार जगत के प्रमुखों से की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात 

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकिशिरो और उनके प्रतिनिधिमंडल तथा व्यापार जगत के प्रमुखों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने जापान से और अधिक निवेश के लिए भारत में अनुकूल व्यापार माहौल और किए गए सुधारों का उल्लेख किया। उन्‍होंने प्रतिनिधिमंडल को व्यापार ...

अगस्त 2, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 27

उत्तराखंड :  टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण दो दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा 

उत्तराखंड केउत्तराखंड में वर्षा औरउत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यात्रा मार्ग पर फंसे दो हजार से अधिक लोगों को निकाल लिया गया है। कल हेलीकॉप्टर के जरिए भीमबली, रामबाडा और लिन...

अगस्त 2, 2024 4:34 अपराह्न

views 25

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्‍यक्षता में दो दिवसीय राज्‍यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में शुरु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्‍यक्षता में दो दिवसीय राज्‍यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में शुरु हो गया है। यह राष्‍ट्रपति के संचालन में राज्‍यपालों का पहला सम्‍मेलन है और सभी राज्‍यों के राज्‍यपाल इस बैठक में भाग ले रहे हैं।   उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत...