राष्ट्रीय

अगस्त 3, 2024 8:44 अपराह्न

views 21

राज्यपालों का दो दिवसीय सम्मेलन आज राष्ट्रपति भवन में संपन्न

  राज्यपालों का दो दिवसीय सम्मेलन आज राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने समापन भाषण में आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती और नशीली दवाओं की लत जैसे मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए गठित राज्यपालों के सम...

अगस्त 3, 2024 8:33 अपराह्न

views 17

कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के अध्‍यक्ष प्रोफेसर रमेश चन्‍द से आकाशवाणी समाचार की विशेष बातचीत

  भारत अगले आठ वर्षों में बीस प्रतिशत क्षेत्र जैविक खेती के तहत ला सकता है। नीति आयोग के सदस्‍य और कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के अध्‍यक्ष प्रोफेसर रमेश चन्‍द ने आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि प्राकृतिक तथा जैविक खेती में वैज्ञानिक गतिविधियों का इस्‍तेमाल किया ...

अगस्त 3, 2024 8:28 अपराह्न

views 21

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की तीन घटनाओं में लापता हुए 46 लोगों की तलाश का अभियान जारी

  हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की तीन घटनाओं में लापता हुए 46 लोगों की तलाश का अभियान जारी है। आपदा प्रबंधन आंकडों के अनुसार शिमला जिले के समेज में 33 लोग गुम हुए हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम लाइव डिटेक्टिव उपकरण और स्निफर डॉग्‍स की मदद से खोज अभियान च...

अगस्त 3, 2024 8:23 अपराह्न

views 19

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत आज संपन्‍न

  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत आज संपन्‍न हो गई। यह लोक अदालत नई दिल्‍ली में 29 जुलाई से 3 अगस्‍त तक आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य नागरिकों को यथासंभव सरल और त्वरित न्याय प्रदान करना है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह पहल की है। लोक अदालतें सुलभ और कु...

अगस्त 3, 2024 8:21 अपराह्न

views 19

केरल के वायनाड जिले में सेना आज लगातार पांचवे दिन राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है

  केरल के वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्‍खलन के बाद सेना आज लगातार पांचवे दिन राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। सेना, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्‍य एजेंसियां प्रभावित क्षेत्र में शवों की तलाश कर रहे हैं।   सोचीपारा में फंसे दो लोगों को आज वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा चूरलमाला लाया गया, जहा...

अगस्त 3, 2024 8:19 अपराह्न

views 25

उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी

    उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। आज देहरादून में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों को राहत अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर यातायात शीघ्र बहाल करने के लिए क्षति...

अगस्त 3, 2024 7:24 अपराह्न

views 15

आकाशवाणी का संगीत समारोह आज से नई दिल्‍ली स्थित आकाशवाणी परिसर में शुरू

  आकाशवाणी का संगीत समारोह आज से नई दिल्‍ली स्थित आकाशवाणी परिसर में शुरू हो गया है।  जाने-माने संगीतज्ञ पंडित राजेन्‍द्र प्रसन्‍ना और पंडित जय तीर्थ मेवुन्‍दी आज अपनी मधुर धुनों की प्रस्‍तुति कर रहे हैं। कल पंडित विश्‍व मोहन भट्ट, पंडित सलिल भट्ट, पंडित साजन मिश्रा और स्वरांश मिश्रा कल अपनी प्रस्‍त...

अगस्त 3, 2024 7:00 अपराह्न

views 22

टाटा इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स ने आज असम के मोरीगांव जिले के जागीर रोड क्षेत्र में अपनी चिप निर्माण और परीक्षण इकाई का भूमि पूजन किया

  टाटा इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स ने आज असम के मोरीगांव जिले के जागीर रोड क्षेत्र में अपनी चिप निर्माण और परीक्षण इकाई का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमन्‍ता बिस्‍वा सरमा और टाटा संस के प्रमुख एम चन्‍द्रशेखरन उपस्थित रहे।   मुख्‍यमंत्री ने कहा कि असम इस सेमीकंडक्‍टर संयंत्र के स्‍थ...

अगस्त 3, 2024 5:34 अपराह्न

views 14

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को केरल में भूस्‍खलन से प्रभावित हुए लोगों की हर संभव सहायता करने का निर्देश

  सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को केरल में भूस्‍खलन से प्रभावित हुए लोगों की हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया है, जिससे बीमा दावों का तेजी से निपटान सुनिश्चित हो और पूरा भुगतान किया जा सके। वित्‍त मंत्रालय ने बताया है कि भारतीय जीवन बीमा निगम को प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना...

अगस्त 3, 2024 5:33 अपराह्न

views 20

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्‍ली के प्रमुख सचिव और पुलिस अधीक्षक को रैन बसेरो – आशा किरण में 12 लोगों की मौत के संदर्भ में नोटिस जारी किया

  राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग - एनएचआरसी ने दिल्‍ली के प्रमुख सचिव और पुलिस अधीक्षक को पिछले एक महीने के भीतर दिल्‍ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे रैन बसेरो - आशा किरण में 12 लोगों की मौत होने के संदर्भ में नोटिस जारी किया है। आयोग ने चार सप्‍ताह के भीतर विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पाया कि मीडिया ...